वर्ल्ड कप हारे या जीते, क्रिकेट और टीम इंडिया के लिए लोगों के लिए दीवानगी कम नहीं होगी. अपने क्रिकेट हीरोज को उनकी मेहनत और जज्बे के लिए क्रिकेट फैन्स हमेशा ही सलाम करते रहेंगे. जिस तरह ट्विटर पर भारत की सबसे पुरानी टीम को सलामी दी जा रही है, ठीक वैसे ही. दरअसल ट्विटर पर एक पुरानी इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के नाम वायरल हो रहे हैं. शेयर करने वाले ने दावा किया है कि स्वतंत्र भारत की ये सबसे पहली क्रिकेट टीम थी, जिसे देखकर यूजर्स भी उत्साहित हो रहे हैं. लिस्ट में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो उन्हें चौंका रहे हैं.
ये थी पहली टीम इंडिया
इस लिस्ट को एक्स (ट्विटर) पर शेयर किया है मयुख घोष ने. उन्होंने लिखा है कि आज से 76 साल पहले भारत ने पहली बार स्वतंत्र देश के रूप में इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था और साथ ही टीम के नाम वाली एक लिस्ट भी शेयर की है. इस लिस्ट में खिलाड़ियों के नाम तो नजर आ ही रहे हैं. साथ ही उन सभी के ऑटोग्राफ भी मौजूद हैं, वो भी एकदम ओरिजिनल. पेज पर लिखी हैडिंग के मुताबिक ये साल 1947-48 की इंडियन क्रिकेट टीम है जो ऑस्ट्रेलिया गई थी. इस पिक को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है कि ये उनकी एक बेशकीमती जमा पूंजी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Exactly 76 years ago India first played international cricket as an independent country.
— Mayukh Ghosh (@stock_delivery) November 27, 2023
Easily one of my most treasured possessions. pic.twitter.com/ru62TpGbah
नाम देख चौंके यूजर्स
इस लिस्ट को देख क्रिकेट फैन्स भी ढेरों कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि वाकई ये किसी खजाने से कम नहीं है. कुछ यूजर्स खिलाड़ियों के नाम के आगे लिखे शहर देख कर चौंक रहे हैं. इस टीम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी बड़ौदा से हैं. ये बात उन्हें हैरान भी कर रही और खुश भी. एक यूजर ने लिखा कि आमिर इलाही और गुल मोहम्मद दोनों ने भारत और पाकिस्तान से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले हैं. एक यूजर के सवाल के जवाब में लिस्ट शेयर करने वाले शख्स ने ये भी बताया है कि ये लिस्ट ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स की ही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं