विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2018

वर्ल्‍डकप 2019 में भारत का पहला मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका से

वर्ल्‍डकप 2019 में भारत अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा जबकि पाकिस्तान से उसका सामना 16 जून को होगा.

वर्ल्‍डकप 2019 में भारत का पहला मैच पांच जून को दक्षिण अफ्रीका से
भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी (फाइल फोओ)
  • बीसीसीआई के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने दी यह जानकारी
  • IPL और इंटरनेशनल मैच के बीच 15 दिन का अंतर है जरूरी
  • पाकिस्‍तान से भारतीय टीम का सामना 16 जून को
कोलकाता: वर्ल्‍डकप 2019 में भारत अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा जबकि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से उसका सामना 16 जून को होगा. बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यह जानकारी दी. वर्ल्‍डकप  2019 यूनाइटेड किंगडम में 30 मई से 14 जुलाई के बीच खेला जाएगा और भारत अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को करेगा क्योंकि बीसीसीआई को लोढ़ा समिति की सिफारिशों के अनुरूप आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैच के बीच 15 दिन का अनिवार्य अंतर रखना होगा. इस मसले पर आज यहां आईसीसी मुख्य कार्यकारियों ( सीईसी ) की बैठक में चर्चा हुई.बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा , ‘अगले साल आईपीएल 29 मार्च से 19 मई के बीच खेला जाएगा लेकिन हमें 15 दिन का अंतर रखना होगा और वर्ल्‍डकप 30 मई से शुरू होगा. इसलिए 15 दिन का अंतर रखने के लिये हम पांच जून को ही पहला मैच खेल सकते हैं. इससे पहले हमें दो जून को पहला मैच खेलना था लेकिन हम उस दिन नहीं खेल सकते हैं. ’अधिकारी ने पहले कहा था कि मैच चार जून को होगा लेकिन बाद में उन्होंने इसमें सुधार किया. उन्होंने कहा , ‘हमें सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका से भिड़ना होगा. सीईसी इस पर सहमत हो गयी है और यह मसला आईसीसी बोर्ड के पास भेज दिया गया है.’भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 16 जून को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. भारत ने विश्व कप में हमेशा पाकिस्तान को हराया है.

वीडियो: गावस्‍कर ने विराट कोहली की तारीफ में कही यह बात
दिलचस्प बात यह है इससे पहले आईसीसी के विभिन्न टूर्नामेंटों की शुरूआत भारत-पाकिस्तान के मुकाबले से होती थी क्योंकि इसमें स्टेडियम खचाखच भरा होता है. वर्ल्‍डकप 2015 में ऑस्ट्रेलिया (एडिलेड ) और चैंपियन्स ट्रॉफी 2017 ( बर्मिंघम ) में भी ऐसा हुआ था.अधिकारी ने कहा, ‘यह पहला अवसर है जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू में मुकाबला नहीं होगा. यह टूर्नामेंट राउंड रोबिन (वर्ल्‍डकप 1992 की तरह जिसमें सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी ) आधार पर होगा.’’जो अन्य फैसले किये गये उनमें 2019-23 के पांच साल के लिये भविष्य का दौरा कार्यक्रम (एफटीपी ) भी शामिल है. अधिकारी ने कहा, ‘जैसा हमने फैसला किया है , भारत इस दौरान सभी प्रारूपों में अधिकतम 309 दिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेगा. यह पिछले पांच साल के चक्र से 92 दिन कम है. ’उन्होंने कहा , ‘हालांकि घरेलू टेस्ट मैचों की संख्या बढ़ाकर 15 से 19 होगी.ये सभी टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे.’

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC World Cup 2019, Team India, First Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com