गिद्ध को सबसे बदसूरत पक्षी माना जाता है और ये देखने में भी काफी खतरनाक लगता है. लेकिन, कई वजहों से गिद्ध प्रकृति के लिए काफी जरूरी हैं. ये फसल बर्बाद करने वाले कीड़ों से लेकर ज़हर और बीमारी फैलाने वाले सड़े गले शवों को अपना भोजन बनाकर उनका सफाया करते हैं. हमारे देश में गिद्धों की 9 प्रजातियां पाईं जाती हैं. इनमें ओरिएंटल व्हाइट बैक्स, लांग बिल्ड, स्लेंडर बिल्ड, हिमालयन गिफ्रॉन, रेडहेडेड, मिस्र, दाढ़ी वाले, सिनेरियस और यूरेशियन ग्रिफॉन शामिल है. गिद्धों की सबसे बड़ी प्रजाति लैप्पेट-फेस्ड वल्चर के पंख 2.9 मीटर तक लंबे होते हैं और इन्हें मुर्गी के जिंदा बच्चे खाने में बहुत पसंद होते हैं. सोशल मीडिया पर अब एक हिमालय वल्चर (himalayan griffon vulture) की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.
वायरल हो रही इस तस्वीर को आईएफएस परवीण कासवान ने ट्विटर पर शेयर किया है. फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है- वे नकली आंखें हैं. जब वयस्क हिमालयन ग्रिफ़ॉन दौड़ते हैं तो उनका सिर बड़ी आंखों जैसा दिखाई देता है. तस्वीर में देखा जा सकता है कि इस पक्षी का सिर सफेद, गर्दन हल्के पीले रंग की और पंख काफी चौड़े हैं. ये हिमालय ग्रिफॉन गिद्ध 1200 से 5 हजार मीटर तक की ऊंचाई पर रहते हैं. ये दिन में ही सक्रिय रहते हैं और खुद शिकार नहीं करते और मरे हुए जानवरों को ही खाते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Those are false eyes. When the adult Himalayan griffon runs their head appear like big eyes. https://t.co/pphwqEz1y6
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) August 8, 2023
गिद्ध की ये डरावनी तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है. इस तस्वीर को अबतक 51 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. यूजर्स पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स कर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अगर आपने नहीं बताया होता तो मुझे उसकी आंखें नज़र ही नहीं आतीं. दूसरे यूजर ने लिखा- ट्वीट पढ़कर आंख का फर्क समझ आ गया. इस तस्वीर के बारे में आपका क्या कहना है? कमेंट करके बताइए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं