विज्ञापन
This Article is From Jan 17, 2025

बाबा के हाथ-पैर में उंगलियों का ढेर, वायरल Video देख लोग हैरान, बोले- ये हमारे गोला का नहीं लगता

इस बाबा के हाथ-पैर में उंगलियां गिनते-गिनते थक जाएंगे. वायरल वीडियो ने लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है.

बाबा के हाथ-पैर में उंगलियों का ढेर, वायरल Video देख लोग हैरान, बोले- ये हमारे गोला का नहीं लगता
इस बाबा के हाथ-पैर की उंगलियां गिनते रह जाएंगे आप

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग शॉक्ड हो रहे हैं. इस वीडियो में एक बाबा को देखा जा रहा है. यह बाबा कोई आम बाबा नहीं हैं. इस बाबा के हाथ-पैरों में उंगलियों का ढेर है. जी हां, आम आदमी के मुकाबले, इस बाबा के हाथ-पैर में सामान्य से ज्यादा उंगलियां हैं. इस वीडियो को एक अफ्रोज खान नामक शख्स ने शेयर किया है. इस वीडियो को जो कोई भी देख रहा है, वो इस पर यकीन नहीं कर पा रहा है. अब बाबा की उंगलियों वाले इस वीडियो पर लोगों के क्या रिएक्शन आ रहे हैं. आइए जानते हैं.

बाबा के हाथ-पैर में कितनी उंगलियां? (Elderly Man Toes and Fingers Video)
पहले आपको बता दें, वीडियो में आप देखेंगे कि बाबा के दोनों हाथ और पैर में 5-5 नहीं बल्कि छह-छह उंगलियां हैं. यानि बाबा के दोनों हाथ पैर की उंगलियां कुल 24 हैं, जो कि सामान्य व्यक्ति से कुल चार उंगलियों से ज्यादा है. इस कंडीशन को पॉलीडैक्टली कहते हैं, जोकि 1000 पुरुष में से 2.3 में और 0.6 महिलाओं में यह कंडीशन देखी जाती है. इससे पहले साल 2010 में अक्षत नामक शख्स का ऐसा मामला सामने आया था. अक्षत के हाथ-पैर में कुल 34 उंगलियां थी, जिसमें दोनों हाथ में 7-7 और पैरों में 10-10 उंगलियां थीं, जोकि सबसे ज्यादा उंगलियों का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.

देखें Video:
 

लोगों के कमेंट्स की आई बाढ़  (Elderly Man Countless Toes And Fingers)
वहीं. अब बाबा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. इस वीडियो पर 86 लाख व्यूज और 1 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है. वहीं, 1,84,000 बार इस वीडियो को शेयर किया गया है. इसके अलावा वीडियो पर 1200 से ज्यादा कमेंट पोस्ट हुए हैं. इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'भाई ने आज दुनिया का आठवा अजूबा देख लिया'. दूसरे यूजर ने लिखा है, 'यह बाबा अपने गोला के नहीं लगते हैं'. कई लोगों ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, हमारे गांव में कई लोगों के साथ ऐसा है'.

ये Video भी देखें:

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elderly Man Viral Video, Elderly Man With 24 Fingers, Can You Count
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com