विज्ञापन
This Article is From Sep 07, 2023

बकरी के साथ ट्रेन पर सफर कर रही थी महिला, टिकट मांगने पर कहा- मैंने बकरी का भी लिया है

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला अपनी बकरी के साथ ट्रेन यात्रा कर रही है. तभी टीसी आता है और महिला से टिकट मांगता है. महिला बिना देर किए हुए टिकट दिखा देती है. साथ ही साथ महिला बकरी का भी टिकट दिखाती है, जिसे देखने के बाद टीसी भी अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक पाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

बकरी के साथ ट्रेन पर सफर कर रही थी महिला, टिकट मांगने पर कहा- मैंने बकरी का भी लिया है

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होता रहता है. कई वीडियो ऐसे हैं, जिन्हें देखने के बाद हम दंग हो जाते हैं, वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमें हंसी आती है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला ट्रेन में सफर कर रही है. तभी वहां टिकट कलेक्टर आता है और महिला से टिकट मांगता है. महिला अपना टिकट दिखा देती है. टीसी जब बकरी के टिकट के बारे में पूछती है तो वो बताती है कि उसका भी टिकट ले रखा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग मासूमियत पर दिल हार बैठे हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला अपनी बकरी के साथ ट्रेन यात्रा कर रही है. तभी टीसी आता है और महिला से टिकट मांगता है. महिला बिना देर किए हुए टिकट दिखा देती है. साथ ही साथ महिला बकरी का भी टिकट दिखाती है, जिसे देखने के बाद टीसी भी अपनी मुस्कुराहट नहीं रोक पाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 12 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. करीब 23 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है, वहीं इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही शानदार वीडियो है. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस मुस्कुराहट को सलाम. ऐसा लग रहा है कि महिला ने दुनिया जीत ली हो.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Trending Video, Train Viral Video, Train Funny Video, Amazing Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com