विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2022

बाढ़ के कारण मौत के मुंह में थी महिला, मगर सेल्फी लेती रही, लोगों ने कहा- दीदी जान बचाओ!

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला सेल्फी के चक्कर में अपनी जान देने को तैयार है. बाढ़ का पानी आने के बावजूद भी वो सेल्फी लेने से चूक नहीं रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूज़र्स इस वीडियो को देखने के बाद महिला को डांट रहे हैं.

बाढ़ के कारण मौत के मुंह में थी महिला, मगर सेल्फी लेती रही, लोगों ने कहा- दीदी जान बचाओ!

सोशल मीडिया के आने से लोग बहुत ही ज्यादा एक्टिव हो गए हैं. हर पल को लोग कैमरे में कैद करना चाहते हैं. सेल्फी लेकर सोशल मीडिया यूज़र्स इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं. कई बार ऐसा हुआ है कि सेल्फी के चक्कर में लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बाढ़ के दौरान सेल्फी ले रही है. पानी में पूरी तरह से डूबने के बावजूद भी सेल्फी लेना नहीं छोड़ रही है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरान और परेशान हैं.

देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक महिला सेल्फी के चक्कर में अपनी जान देने को तैयार है. बाढ़ का पानी आने के बावजूद भी वो सेल्फी लेने से चूक नहीं रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूज़र्स इस वीडियो को देखने के बाद महिला को डांट रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो को @TheFigen नाम के ट्विटर यूज़र ने शेयर किया है. इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, वहीं वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. एक यूज़र इस वीडियो को देखकर पूरी से भड़क गया. यूज़र ने कहा- ज़िंदगी जरूरी है. सेल्फी तो कभी भी लिया जा सकता  है.

वीडियो देखें- देखें वीडियो : अपने गांव पहुंचे अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बनाया स्वादिष्ट "लिट्टी चोखा"

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Trending Video, Ajab Gajab Video, Flood Video, News, Views, Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com