विज्ञापन

पापा अमिताभ के बाद परिवार में इस शख्स को अभिषेक बच्चन मानते हैं अपनी इंस्पिरेशन, पता है नाम

अभिषेक बच्चन ने खुलासा किया कि घर में ही उन्हें दो-दो जनरेशन से इंस्पिरेशन मिलती है, एक तरफ अमिताभ बच्चन का अनुभव और दूसरी तरफ आराध्या की नई सोच.

पापा अमिताभ के बाद परिवार में इस शख्स को अभिषेक बच्चन मानते हैं अपनी इंस्पिरेशन, पता है नाम
अमिताभ और आराध्या से इंस्पायर हैं अभिषेक बच्चन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन एक उम्दा एक्टर हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग को साबित किया है. अमिताभ बच्चन के बेटे होने की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग इज्जत भी मिलती, लेकिन कई बार पिता का बॉलीवुड में इतना आला मुकाम होना ही उनके लिए नुकसान दायक भी हो जाता है. लेकिन अभिषेक हमेशा अपनी जर्नी के लिए बहुत थैंकफुल रहते हैं और अपनी पर्सनल और प्रोशनल लाइफ को बखूबी मैनेज करते है. हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी बेटी आराध्या बच्चन और पापा अमिताभ बच्चन से बहुत इंस्पायर होते हैं. कहने को दोनों बहुत-बहुत अलग जैनरेशन के लोग हैं, लेकिन जूनियर बच्चन का कहना है कि दोनों ही उन्हें अलग-अलग तरह से बहुत इंस्पायर करते हैं.

‘जब अमिताभ बच्चन आपके ऊपर वाले कमरे में हों...'

हाल ही में टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में, ‘गुरू' एक्टर ने बताया कि आराध्या और अमिताभ बच्चन दोनों की ही उन्हें किस बात से इंस्पिरेशन मिलती है. एक्टर ने कहा कहा, ‘मुझे अपने पिता और बेटी से इंस्पिरेशन मिलती है. मुझे लगता है कि यंग जेनरेशन में सादगी और सोच की बहुत क्लियेरिटी है. हालांकि अगर मिस्टर अमिताभ बच्चन आपके ऊपर वाले कमरे में सो रहे हैं, तो आपको ज्यादा इंस्पिरेशन की जरूरत नहीं है, लेकिन एक और इंसान जिसे मैं इंस्पिरेशन के तौर पर देखता हूं तो वो मेरी बेटी है. मुझे नई जनरेशन से जलन होती है, मुझे लगता है कि वो बहुत सुलझे हुए हैं. हम उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं'.

पत्नी और बेटी की बहुत इज्जत करते हैं अभिषेक

कुछ समय पहले ये खबरें आई थीं अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग होने वाले हैं. हालांकि कपल ने इन खबरों पर कभी कुछ रिएक्ट नहीं किया. लेकिन सच तो ये है कि अभिषेक अपनी पत्नी की बहुत इज्जत करते हैं. हाल ही में एक यूजर ने ऐश्वर्या को फिल्मों में काम करने देने को लेकर ट्वीट किया तो जूनियर बच्चन ने यूजर को ये कहकर शांत कर दिया कि ऐश्वर्या को उनसे परमीशन लेने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढें:

Valentine Day पर स्मृति ईरानी ने 'सेल्फ लव' को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, बोलीं- एक शांत प्रेम को चुनिए और 

धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया और श्रीनिधि शेट्टी ने ईशा फाउंडेशन में मनाई महा शिवरात्रि, सितारों ने जमकर किया डांस, वीडियो वायरल

शिवरात्रि पर मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर ने रखा व्रत, होस्ट किया पिंकथॉन, लिखा- 'शिव डिसिप्लिन में हैं'

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Bachchan, Amitabh Bachchan, Abhishek Bachchan Amitabh Bachchan, Abhishek Bachchan News, Abhishek Bachchan News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com