वो कहावत तो आपने सुनी होगी 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई' इसी कहावत को चरितार्थ करता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के ट्रांसफार्मर में जाकर घुस जाती है. जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. गनीमत ये रही कि बाइक चालक पूरी तरह से सुरक्षित बच जाता है, लेकिन उसकी बाइक की जो हालत हुई वो देखने लायक थी. आइए आपको भी दिखाते हैं यह वायरल वीडियो और कैसे आपको सतर्क रहना चाहिए...
Ye hua....
— Rupin Sharma (@rupin1992) June 6, 2022
Aise mila....
Par bach gaya bechaara ????@ipsvijrk @ipskabra @arunbothra @MeghalayaPolice @hvgoenka pic.twitter.com/RwPL2mNbdS
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तेज रफ्तार गाड़ी सीधे आकर केएसईबी के ट्रांसफार्मर के अंदर घुस जाती है. हालांकि, बाइक सवार व्यक्ति उछल कर जमीन पर गिर जाता है लेकिन उसकी बाइक ट्रांसफार्मर में ही फंसी रह जाती है. सड़क पर गिरा युवक तुरंत खड़ा होकर इधर-उधर देखने लगता है. इसके बाद लोगों की भीड़ वहां जमा हो जाती है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और अबतक सैकड़ों लोग देख चुके हैं. वहीं यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि लकी है बंदा जो बच गया. एक ने लिखा, हेमलेट नहीं था तो दूसरे ने लिखा, बाइक ढूंढ रहा है बेचारा.
हादसे से सबक लेना है जरूरी
इसका वीडियो IPS ऑफिसर रुपिन शर्मा ने अपने ऑफिशयल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए रूपिन शर्मा ने कैप्शन में लिखा, 'ये हुआ... ऐसे मिला...पर बच गया बेचारा'. ये कोई पहली बार नहीं है जब इस तरह से स्टंट करना या तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की कीमत किसी को चुकानी पड़ी है. इससे पहले कई ऐसे हादसे हो चुके हैं जिनके वीडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं लेकिन फिर भी लोग इससे सबक नहीं लेते हैं और आए दिन इस तरह की घटनाओं का शिकार हो जाते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं