बिल्लियां कई लोगों की फेवरेट होती हैं. कई लोगों को बिल्लियों से इतना लगाव होता है कि उसे घर पर फैमिली मेंबर की तरह ही ट्रीट किया जाता है. अगर आप बिल्लियों को पसंद नहीं भी करते तो भी ये वीडियो देखकर आपको इस बिल्ली पर प्यार आ ही जाएगा और मुंह से निकलेगा - 'सो क्यूट'. सोशल मीडिया (Social Media) पर कुत्ते बिल्लियों के क्यूट वीडियोज छाए रहते हैं. इन दिनों बिल्ली के बच्चे और इंसान के बच्चे का एक क्यूट वीडियो लोगों का दिल छू रहा है. इस वीडियो (Viral Video) को Buitengebieden नाम के अकाउंट से ट्वीट कर लोगों के साथ शेयर किया गया है.
वीडियो में जमीन पर बिछे गद्दे पर एक छोटा सा बच्चा सोता हुआ दिखाई दे रहा है. इस बच्चे के पास ही एक बिल्ली और बिल्ली का बच्चा बैठे हुए नज़र आ रहे हैं. बिल्ली लगातार अपने बच्चे को गद्दे पर सो रहे छोटे से बच्चे के करीब ले जाने की कोशिश कर रही है. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो मां बिल्ली अपने बच्चे की दोस्ती इंसान के बच्चे से कराना चाह रही हो. वीडियो की शुरुआत में बिल्ली अपने बच्चे को अपने मुंह से पकड़ कर इंसान के बच्चे के करीब ले जाती है. अपने बच्चे को कुछ देर उसके चेहरे के पास बैठा कर रखती है, बिल्ली का बच्चा डर कर भागता है तो उसे अपने पैरों से रोकते हुए भी दिखाई दे रही है.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
Mommy cat wants her kitten baby to be friends with human baby.. pic.twitter.com/5fQg1avErV
— Buitengebieden (@buitengebieden_) July 11, 2021
ट्विटर पर शेयर किए गए इस 28 सेकंड के वीडियो में बिल्ली अपने बच्चे को उस छोटे से बच्चे के करीब ले जाने की जद्दोजहद में लगी है.उसे देखकर आपके मुंह से भी बस यही निकलेगा, 'So cute'.
इस वीडियो को शेयर करते हुए Buitengebieden ने कैप्शन में लिखा है, 'बिल्ली चाहती है कि उसका बच्चा, इंसान के बच्चे के साथ दोस्ती करे'.
इंटरनेट पर बिल्ली और इंसान को इतना करीब लाने वाला ये वीडियो बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है. अब तक इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. बिल्ली के इस क्यूट वीडियो पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'सो क्यूट ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा', दूसरे ने लिखा, ' छोटे से बच्चे को इस तरह जमीन पर अकेले सुलाना ठीक नहीं है'.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं