विज्ञापन

सोफे से भी लंबा निकला ये डॉगी, एक तस्वीर ने बना दिया ग्लोबल स्टार, डैशहाउंड ने इंटरनेट से लेकर रेस ट्रैक तक जीता दिल

कैलिफोर्निया का डैशहाउंड ऑस्कर वाइल्ड अपनी लंबाई की वजह से इंटरनेट सेंसेशन बन गया है. सोफे पर लेटी उसकी एक तस्वीर वायरल होने के बाद लोग उसे दुनिया का सबसे लंबा 'वीनर डॉग' कहने लगे. अब वो डॉग रेस जीत चुका है.

सोफे से भी लंबा निकला ये डॉगी, एक तस्वीर ने बना दिया ग्लोबल स्टार, डैशहाउंड ने इंटरनेट से लेकर रेस ट्रैक तक जीता दिल
ऑस्कर ने एक डैशहाउंड रेस में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत भी हासिल की.

एक साधारण सा दिखने वाला डॉगी आज पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. लोग उसकी क्यूटनेस की जितनी तारीफ करते हैं. उससे कहीं ज्यादा उसकी अनोखी लंबाई को देखकर हैरान रह जाते हैं. सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें आते ही लाखों लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ जाती है. कई लोग तो मजाक में उसे चलता फिरता सॉसेज भी कहने लगे हैं. लेकिन इस डॉगी ने साबित कर दिया कि कभी कभी आपकी सबसे अलग बात ही आपको स्टार बना देती है. यही कहानी है कैलिफोर्निया के डैशहाउंड ऑस्कर वाइल्ड की.

Latest and Breaking News on NDTV

इतना लंबा डॉगी 

ऑस्कर वाइल्ड कैलिफोर्निया में अपने डैशहाउंड भाई बहनों ऑक्सफोर्ड और ओफेलिया के साथ रहता है. उसके फेमस होने की शुरुआत एक साधारण सी तस्वीर से हुई. फोटो में ऑस्कर पूरे सोफे पर लंबाई में फैला हुआ आराम फरमाता नजर आया. तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गई. लोग उसके लंबे शरीर को देखकर हैरान रह गए. किसी ने उसे दुनिया का सबसे लंबा वीनर डॉग कहा तो किसी ने मजेदार मीम्स बनाकर शेयर किए. देखते ही देखते ऑस्कर इंटरनेट सेंसेशन बन गया. उसकी हर नई फोटो और वीडियो का फैंस बेसब्री से इंतजार करने लगे. उसकी मासूम हरकतें और दोस्ताना नेचर भी लोगों को खूब पसंद आने लगा.

इंटरनेट स्टार से बना चैंपियन

ऑस्कर ने एक डैशहाउंड रेस में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत भी हासिल की. इसके बाद सांता मोनिका में आयोजित 'डे ऑफ द डॉग' कार्यक्रम में उसे सबसे लंबे डैशहाउंड का खिताब मिला. आज ऑस्कर सिर्फ अपनी लंबाई की वजह से नहीं, बल्कि अपनी अलग पहचान और प्यारी पर्सनैलिटी के कारण दुनिया भर के लोगों का चहेता बन चुका है. उसकी कहानी यs बताती है कि जो चीज आपको सबसे अलग बनाती है. वही आपकी सबसे बड़ी ताकत भी बन सकती है. ऑस्कर की तस्वीरें और वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं और उसके फैंस की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है. अपने अनोखे अंदाज से यs लंबा सा डैशहाउंड हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में 300 साल पुरानी बावड़ी फिर हुई जीवित, शिवलिंग जैसी संरचना, देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें: अमेरिकी सेना में शामिल हुईं महाराष्ट्र में जन्मी प्राजक्ता, सोशल मीडिया पर किसी ने कहा 'गर्व', तो किसी ने पूछा, 'सेलिब्रेट क्यों करें'

यह भी पढ़ें: पति की मौत के बाद नहीं हारी हिम्मत, अब वही ऑटो चलाकर बच्चों का भविष्य संवार रही महिला, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dashound Oscar, Viral Dog, Zara Hatke, Trending News, Trending Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com