विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2022

सीज़न का पहला आम जो बहुत ही 'ख़ास' है, Z+ सिक्योरिटी से लैस ये तस्वीर वायरल हो रही है

सोशल मीडिया पर रोज़ कोई न कोई तस्वीर वायरल होती रहती है. आज भी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपको बहुत तेज़ हंसी आएगी.

सीज़न का पहला आम जो बहुत ही 'ख़ास' है, Z+ सिक्योरिटी से लैस ये तस्वीर वायरल हो रही है
क्या इस आम को तोड़ने की कोई कोशिश कर सकता है?
क्या इस आम को तोड़ने की कोई कोशिश कर सकता है?

सोशल मीडिया पर रोज़ कोई न कोई तस्वीर वायरल होती रहती है. आज भी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपको बहुत तेज़ हंसी आएगी. अमूमन बचपन में हमलोगों ने आम तो ज़रूर खाए होंगे. खट्टा होने के कारण लोग कच्चा आम खाना बहुत ही ज़्यादा पसंद करते हैं, वहीं पक जाने पर ये आम बहुत ही ज़्यादा मीठा होता है. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि मधुमक्खी के छत्ते पर एक आम लटका हुआ है. सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

देखें तस्वीर

वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि मधुमक्खी के छत्ते पर एक आम लटका हुआ है. सोशल मीडिया पर ये तस्वीर लोगों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आ रही है. इस तस्वीर को ipsvijrk नाम के ट्विटर हैंडल से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस तस्वीर को शेयर करने के साथ एक कैप्शन भी लिखा गया है. कैप्शन में लिखा है- सीज़न का पहला आम, वो भी जेड सेक्योरिटी के साथ,

हम सभी को पता है कि मधुमक्खियां कितनी ख़तरनाक होती हैं. उसे परेशान करने पर वो बहुत तेज़ काटती हैं, जिससे काफी दर्द होता है. ऐसे में आम की सुरक्षा इतनी ज़्यादा मधुमक्खियां कर रही हैं, सोशल मीडिया पर ये तस्वीर बहुत ही ज्यादा वायरल हो रही है. इस तस्वीर को अब तक 30 हज़ार से ज़्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. वहीं इस तस्वीर पर कई लोगों के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं.

केरल : फुटबॉल मैच के दौरान गिरी दर्शकों की बेंच, 200 से ज्यादा जख्मी

लेखक के बारे में
img
बिक्रम कुमार सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Image, Viral Video, Trending Video, Offbeat News, Zara Hatke News, Ajab Gajab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com