दिल अगर मिलता है तो इंसान का जानवरों से भी प्रेम हो जाता है. अगर हमारा व्यवहार अच्छा रहता है तो जानवर भी हमसे प्रेम करते हैं. वो भी हमारी खुशी में शामिल होते हैं और दुख में भी. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स की मौत पर बछड़ा उससे अंतिम समय मिलने श्मशान घाट आ गया. मालिक के जाने के गम में शव के पास ही ख़ूब रोया. इस घटना के कई लोग साक्षी भी हैं. ऐसा नज़ारा इससे पहले कभी नहीं देखने को मिला. वीडियो में देखा जा सकता है कि बछड़ा मालिक के अंतिम दर्शन के लिए भी तड़प रहा था.
देखें वायरल वीडियो
झारखंड के हजारीबाग में मालिक की मौत पर श्मशान पहुंचा पालतू बछड़ा; चेहरा देखने के लिए मुंह से हटाता रहा कफन, गांववालों ने बछड़े से करवाया अंतिम संस्कार#Jharkhand #BreakingNews pic.twitter.com/zYLZPGJSjI
— shakti ojha🇮🇳 (@imShaktiojha) September 15, 2022
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना झारखंड के हजारीबाग के चौपारण क्षेत्र का है. एक बछड़ा अपने मालिक के जाने के गम में इतना भावुक हो गया कि इंसानों की तरह विलाप करने लगा. इस नज़ारे को देखकर सभी लोग हैरान हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बछड़ा मालिक से बिछड़ कर रो रहा है. शव के पास दुखी होकर तड़प रहा है.
गांववाले के अनुसार, मालिक का नाम मेवालाल ठाकुर है. उनकी कोई संतान नहीं है. कुछ साल पहले उन्होंने इस बछड़े को पाला था, मगर आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने पड़ोस के गांव में इसे बेच दिया. सबसे हैरान कर देने वाली बात है कि बछड़े को मेवालाल की मौत के बारे में जानकारी कैसे मिली, ये रहस्य है. इतना प्यार कभी देखने को नहीं मिला है. गांववाले ने इस प्यार को देखते हुए फैसला लिया ये बछड़ा ही मेवालाल का बेटा है. लोगों ने अंतिम संस्कार बछड़े से ही करवाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं