विज्ञापन

मिलिए दुनिया के सबसे बड़े चोर से...जिसके नाम दर्ज है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

चोरी करना गलत बात है, लेकिन क्या कभी सुना है कि किसी चोर का नाम बड़े सम्मान के साथ गिनीज बुक में दर्ज हो जाए? पढ़ें आखिर इस चोर ने ऐसा कौन सा 'कारनामा' किया था, जिसकी वजह से दुनियाभर में इसके चर्चे हैं.

मिलिए दुनिया के सबसे बड़े चोर से...जिसके नाम दर्ज है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
गिनीज बुक में दर्ज है इस चोर का नाम, वजह जानकर पकड़ लेंगे अपना सिर!
Pexels

Stephen Blumberg Guinness Record: ये कहानी है स्टीफन ब्लमबर्ग की...जिसे किताबों से ऐसा 'इश्क' हुआ कि, उसने लाइब्रेरी की लाइब्रेरी खाली कर दी. करीब 23,600 कीमती किताबें और 19 टन का वजन...आइए जानते हैं इस अजबगजब बुक लवर की दास्तान, जिसे पढ़कर आप भी कहेंगे, 'भाई...ये तो भारी मिस्ट्री है'.

ये भी पढ़ें:-'बुर्ज खलीफा' के मालिक का भारतीयों पर आया दिल, बोले- रात 1 बजे भी फोन करो तो काम को रहते हैं तैयार!

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

अमेरिका के स्टीफन ब्लमबर्ग को दुनिया 'बुक थीफ' के नाम से जानती है, लेकिन वह खुद को किताबों का रखवाला मानता था. 1970 से 1990 के बीच ब्लमबर्ग ने उत्तरी अमेरिका के 45 राज्यों और कनाडा की 268 लाइब्रेरियों की नाक में दम कर दिया था. उसने कोई छोटी मोटी नहीं, बल्कि ऐसी दुर्लभ किताबें चुराईं जिनकी कीमत करोड़ों में थी. आपको जानकर हैरानी होगी कि उसके पास से मिली किताबों का कुल वजन 19 टन था. उसने किताबों को बेचा नहीं, बल्कि अपने घर की दीवारों और अलमारियों में सजाकर रखा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

ये भी पढ़ें:-ब्रेकअप का दर्द होगा छूमंतर! बिछड़ने के बाद गर्लफ्रेंड से इस तरह जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं लोग

किताबों के प्रति ब्लमबर्ग का जुनून (Blumberg's obsession with rare books)

ब्लमबर्ग कोई मामूली चोर नहीं था, वह बकायदा प्लानिंग करता था. पहले दिन में जाकर लाइब्रेरी का कोना कोना छानता, नक्शा समझता और फिर रात के अंधेरे में अपना काम तमाम करता. उसने कई फर्जी आईडी (Identity Cards) बनवा रखे थे और कभी कभी तो स्टाफ की चाबियां तक चुरा लेता था. असल में उसे बचपन में एक दिमागी स्थिति (Schizoid Personality Disorder) का पता चला था, जिसकी वजह से वह इंसानों से ज्यादा किताबों के करीब रहता था. उसे लगता था कि बड़ी बड़ी संस्थाएं इन कीमती किताबों की कद्र नहीं कर रहीं, इसलिए उन्हें सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी उसी की है.

चोरी करने का अनोखा तरीका (The unique modus operandi of the book thief)

हर चोर का एक न एक दिन अंत होता ही है. ब्लमबर्ग का राज उसके अपने ही साथी केनेथ रोड्स ने खोला, जिसने लालच में आकर एफबीआई (FBI) को सब बता दिया. 20 मार्च 1990 को जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गई. बाथरूम से लेकर किचन तक सिर्फ किताबें ही किताबें थीं. 1991 में उसे दोषी पाया गया और 71 महीने की जेल हुई. जेल से बाहर आने के बाद भी उसका नाम 'सबसे बड़े किताब चोर' के रूप में इतिहास में दर्ज हो गया.

ये भी पढ़ें:-जींद के छोरे की शादी का 'कसूता' कार्ड! न्यौता ऐसा कि पढ़कर लोटपोट हुए लोग, सोशल मीडिया पर मची खलबली

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stephen Blumberg Guinness Record, Most Prolific Book Thief, Rare Books Theft Story Usa, Library Theft Case America, Blumberg 23600 Books, Book Thief History Usa, Guinness Book Thief Record, Guinness World Record Book Theft, Duniya Ka Sabse Bada Kitab Chor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com