Remote Contractor VS Google Employee Salary: अक्सर हम किसी का करोड़ों का पैकेज देखकर आहें भरने लगते हैं, लेकिन देवांश भंडारी नाम के एक बिजनेसमैन की मानें तो सारा खेल उस रकम का है, जो महीने के आखिर में आपके बैंक खाते में 'क्रेडिट' होती है. उनके एक दोस्त का गूगल में 62 लाख का भारी भरकम पैकेज है, पर हकीकत ये है कि इसमें शेयर (Stocks) और बोनस का बड़ा हिस्सा शामिल है. टैक्स कटने के बाद जनाब के हाथ में महीने के सिर्फ 1.5 से 1.8 लाख रुपये ही आते हैं. ऊपर से बड़े शहर का महंगा किराया और रुतबा बनाए रखने का खर्चा अलग.

Photo Credit: pexels
ये भी पढ़ें:-'बुर्ज खलीफा' के मालिक का भारतीयों पर आया दिल, बोले- रात 1 बजे भी फोन करो तो काम को रहते हैं तैयार!
दिखावे का पैकेज और कड़वी हकीकत (High Package vs Actual Take-Home Salary)
दूसरी तरफ उनका दूसरा दोस्त है, जो एक 'रिमोट कॉन्ट्रैक्टर' है. उसकी कमाई साल की 36 लाख है, जो सुनने में कम लगती है, पर उसे सारा पैसा 'हार्ड कैश' में मिलता है. भारत के टैक्स नियमों (Presumptive Taxation) का फायदा उठाकर वह अपनी आधी इनकम को खर्च दिखा देता है, जिससे उसे हर महीने करीब 2.7 से 2.9 लाख रुपये हाथ में मिलते हैं. मतलब साफ है, कम पैकेज वाला दोस्त हर महीने गूगल वाले से करीब 1 लाख रुपये ज्यादा बचा रहा है.
My friend has a ₹62L CTC at Google.
— Devaansh Bhandari (@ThisIsBhandari) May 6, 2026
Another friend is a Remote Contractor making ~₹36L ($38k).
On paper → almost 2x higher compensation (₹62L vs ₹36L)
In the bank → Remote dev wins by a mile.
Here's the math 👇
टैक्स का चक्कर और घर बैठे बचत (Tax benefits for Remote Contractors vs Employees)
सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है. लोगों का कहना है कि रिमोट काम करने वालों को न ट्रैफिक का झमेला है और न ही महंगे ऑफिस वेयर का खर्चा. हालांकि, कुछ लोगों ने ये भी तर्क दिया कि गूगल जैसी कंपनियों में हेल्थ इंश्योरेंस और जॉब सिक्योरिटी जैसी जो 'इज्जत' मिलती है, उसकी तुलना पैसों से नहीं की जा सकती...पर भाई, अगर बात सिर्फ 'सेविंग्स' की हो, तो बाजी तो घर पर पजामे में बैठकर काम करने वाला ही मार रहा है.
ये भी पढ़ें:-मिलिए दुनिया के सबसे बड़े चोर से...जिसके नाम दर्ज है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं