अमेरिका में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने हजारों लोगों को हैरान कर दिया. अमेरिका की 250वीं एनिवर्सरी के जश्न से पहले रात के समय आसमान में 2,500 ड्रोन ने एक साथ उड़ान भरकर शानदार आकृतियां बनाई. इस अनोखे ड्रोन शो का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कमेंट में इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
आसमान में दिखीं शानदार आकृतियां
इस ड्रोन शो को कैप्शन के साथ लिखकर dailymail नाम से शेयर किया गया है. वीडियो के अनुसार, यह ड्रोन शो टेक्सास के नॉर्थ रिचलैंड हिल्स में आयोजित किया गया. हजारों ड्रोन ने मिलकर अमेरिका के नेशनल एंब्लेम बाल्ड ईगल, रॉकेट और अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन जैसी कई आकर्षक आकृतियां तैयार कीं. रोशनी से सजा यह नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो
इस ड्रोन शो का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो गया. लोग इसकी भव्यता और तकनीक की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे अमेरिका के इतिहास और देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन बताया.
लोगों ने दिए दिलचस्प रिएक्शन
वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, 'क्या सिएटल में भी ऐसा कोई शो हुआ?' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'हां, अमेरिका को ऐसे ही सेलिब्रेट करना चाहिए.' एक अन्य यूजर ने कहा, 'वाह, कमाल का नजारा... अमेरिका को बधाई.' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'भगवान अमेरिका को आशीर्वाद दें. 250वीं वर्षगांठ मनाने का यह शानदार पल है.'
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: वर्दी में असली हीरो... गरीब बच्चों के लिए मुफ्त पाठशाला चलाने वाले हेड कांस्टेबल ने जीता इंटरनेट का दिल, वीडियो वायरल
यह भी पढ़ें: पति की मौत के बाद नहीं हारी हिम्मत, अब वही ऑटो चलाकर बच्चों का भविष्य संवार रही महिला, वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं