विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2025

खूबसूरत लेकिन जानलेवा...बाली के इस स्पॉट पर इंफ्लुएंसर को बहा ले जाती मौत की लहर, कमजोर दिल वाले न देखें VIDEO

Woman slammed by giant wave bali: हाल ही में एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक विशाल लहर की चपेट में आकर बाल-बाल बचती नजर आ रही हैं.

खूबसूरत लेकिन जानलेवा...बाली के इस स्पॉट पर इंफ्लुएंसर को बहा ले जाती मौत की लहर, कमजोर दिल वाले न देखें VIDEO
बाली में मौत के मुहाने पर पहुंची ट्रैवल इंफ्लुएंसर, एंजेल्स बिलाबॉन्ग पर तेज़ लहर ने उड़ाया होश

Giant Wave Slams Woman Recording Selfie Video: बाली (Bali) का एंजेल्स बिलाबॉन्ग (Angel's Billabong) जितना खूबसूरत है, उतना ही खतरनाक भी है. हाल ही में एक ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर कैटी जॉनसन (Katy Johnson) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक विशाल लहर की चपेट में आकर बाल-बाल बचती नजर आती हैं. ईस्टर संडे के दिन कैटी एक सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रही थीं, जब एक अचानक आई लहर ने उन्हें लगभग समुद्र में खींच ही लिया था. 

यहां देखें वीडियो

समंदर में मौत से बाल-बाल बचीं ट्रैवल इंफ्लुएंसर (Angel's Billabong Bali accident)

कैटी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'बाली का वो दिन जब मैं लगभग मर ही गई. ईस्टर संडे ने मुझसे पूछा- 'क्या आज यीशु से मिलना चाहोगी?' एक रॉग वेव आई, मानो मुझसे कोई पुरानी दुश्मनी हो और मुझे लगभग प्लेटफॉर्म से बहा ले गई. ये वो बपतिस्मा नहीं था जिसकी मैंने कल्पना की थी.' वीडियो में दिखता है कि कैसे शांत माहौल अचानक तबाही में बदल गया. लहर ने न केवल कैटी को पूरी तरह भिगो दिया, बल्कि उनका कैमरा भी पानी में गिर गया. वीडियो का अंत धुंधले और हिलते हुए दृश्यों से होता है, जिसमें कैटी की घबराई हुई प्रतिक्रिया देखी जा सकती है.

बाली में तेज़ लहर ने उड़ा दिए होश (Katy Johnson Bali wave video)

हालांकि, उन्होंने शुरुआत में इस घटना को मज़ाक में लिया, लेकिन पोस्ट के अंत में उन्होंने गंभीरता से चेतावनी दी. उन्होंने बताया कि इस स्थान पर पहले भी दर्जनों पर्यटक जान गंवा चुके हैं, लेकिन वहां कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा इंतजाम नहीं है. उन्होंने लिखा, यह जानना कि दर्जनों लोग इस स्पॉट पर जान गंवा चुके हैं, मेरे लिए झटका था. कोई चेतावनी नहीं, कोई सुरक्षा नहीं और कोई जानकारी नहीं कि लहरें प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकती हैं.

कैटी ने अपने पोस्ट के ज़रिए ज़िम्मेदार और जागरूक पर्यटन की अपील की. उन्होंने लिखा, आपकी जान किसी भी कंटेंट से कहीं अधिक कीमती है. ज़िम्मेदार टूरिज़्म का मतलब है कि आप जिज्ञासु रहें, लेकिन सतर्क भी. लोकेशन की जानकारी लें, आसपास की स्थिति को समझें और अपने अंतर्मन की आवाज़ को नज़रअंदाज़ न करें.

ये भी पढ़ें:- बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को इस एक चीज से है जान का खतरा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bali, Bali Video, Giant Wave Video At Bali, Terrifying Moment Giant Wave Slams Woman Recording Selfie Video, Giant Wave Slams Woman Recording Selfie Video, Woman Slammed By Giant Wave Bali, Angel’s Billabong Bali Accident, Katy Johnson Bali Wave Video, Bali Travel Safety, Rogue Wave Bali Viral Video, Nusa Penida Tourist Deaths, Dangerous Travel Spots In Bali, Bali Travel Influencer News, Responsible Tourism, Bali Easter Sunday Incident, Viral Travel Videos 2025
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com