विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2019

अबॉर्शन के दौरान हो गई थी गर्लफ्रेंड की मौत, शख्स ने 24 घंटे तक कार में रखा और...

Telangana के पारिगी वन में एक लड़की का जला हुआ शव मिलने की घटना की जांच से पता चला है कि कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में एक निजी नर्सिंग होम में गर्भपात की प्रक्रिया के दौरान लड़की की मौत हुई थी.

Also Read in
अबॉर्शन के दौरान हो गई थी गर्लफ्रेंड की मौत, शख्स ने 24 घंटे तक कार में रखा और...
व्यक्ति ने प्रेमिका का शव 24 घंटे तक कार में रखने के बाद जलाने की कोशिश की.

तेलंगाना (Telangana) के पारिगी वन में एक लड़की का जला हुआ शव मिलने की घटना की जांच से पता चला है कि कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में एक निजी नर्सिंग होम में गर्भपात की प्रक्रिया के दौरान लड़की की मौत हुई थी और उसके प्रेमी ने उसके शव को कथित तौर पर ठिकाने लगाने का प्रयास किया था. पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि 22 वर्षीय युवती का शव पड़ोसी तेलंगाना के मेढक जिले के जहीराबाद शहर के पास जंगल में मिला था.

चूल्हे पर इडली बनाकर 1 रुपये में बेचती है ये बुजुर्ग महिला, आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट और हुआ ऐसा...

वह कलबुर्गी के ब्रह्मपुर की निवासी थी. उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि वह एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के बेटे रवि कुमार (26) से प्यार करती थी. जब वह गर्भवती हुई, तो कुमार उसे तीन सितंबर को एक नर्सिंग होम ले गया और वहां खुद को उसका पति बताया.

नहीं देखा होगा ऐसा खतरनाक कैच, हवा में उछलकर किया ऐसा, देखें स्लो मोशन VIDEO

उन्होंने बताया कि उसने उसका गर्भपात कराना चाहा, लेकिन अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान युवती की मौत हो गई. कुमार इसके बाद उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए कार में लेकर तेलंगाना की ओर चल दिया. पुलिस ने बताया कि लगभग 24 घंटे तक कुमार शव को कार में रखे रहा और फिर इसे पारिगी के पास जंगल में फेंक दिया तथा चार सितंबर को शव को आग लगाने की कोशिश की.

इतनी जोर से हंसी महिला कि खुला रह गया मुंह, डॉक्टर भी देखकर रह गया हैरान

लड़की के लापता होने के बाद, उसके परिजनों ने उसे तीन दिन तक खोजा और छह सितंबर को उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. उसके बाद जांच शुरू हुई. पुलिस ने बताया कि कुमार को हिरासत में ले लिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana, Girlfriend Abortion, Girlfriend Pregnant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com