कॉर्पोरेट दुनिया में टीम एक्टिविटी और एंगेजमेंट प्रोग्राम आम बात हैं, लेकिन इन सबके बीच एक भारतीय टेक प्रोफेशनल का अनुभव इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. एक वायरल रेडिट पोस्ट में टेक कर्मचारी ने बताया कि क्लाइंट विजिट के दौरान उन्हें सोलो डांस और फैशन वॉक करने के लिए कहा गया, जिसे उन्होंने साफ तौर पर मना कर दिया.
क्लाइंट विजिट में ‘फन एक्टिविटी' का दबाव
पोस्ट में टेक प्रोफेशनल ने लिखा, कि अगले सप्ताह उनके ऑफिस में क्लाइंट विजिट होने वाली थी, जिसमें प्रेजेंटेशन, प्रोडक्ट डेमो और नेटवर्किंग जैसे सामान्य कार्यक्रम तय थे. हालांकि, बाद में मैनेजमेंट ने एक फन एंगेजमेंट सेगमेंट जोड़ने की जानकारी दी, जिसमें सोलो डांस, फैशन वॉक और हल्का मनोरंजन शामिल था, ताकि क्लाइंट को प्रभावित किया जा सके. कर्मचारी के अनुसार, एक वरिष्ठ सहयोगी ने उनसे सोलो डांस करने के लिए कहा. उन्होंने बताया कि उन्हें डांस पसंद है, लेकिन कॉर्पोरेट सेटिंग में क्लाइंट के सामने प्रदर्शन करना उन्हें सही नहीं लगा, इसलिए उन्होंने मना कर दिया.
Refused to dance & do a fashion walk during client visit - was I wrong?
by u/Marvel_SPideRRMAN in IndianWorkplace
मेरी नौकरी डेवलपमेंट की है, परफॉर्मेंस की नहीं...
डांस से इनकार करने के बाद उनसे फैशन वॉक में भाग लेने के लिए भी कहा गया, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया. उनका कहना था कि उन्हें बैकएंड डेवलपर के रूप में नियुक्त किया गया है, न कि एंटरटेनमेंट के लिए. उन्होंने लिखा, कि क्लाइंट विजिट एक पेशेवर कार्यक्रम होता है और वैकल्पिक गतिविधियां सच में वैकल्पिक होनी चाहिए. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि टीम स्पिरिट और पर्सनल लिमिट्स के बीच संतुलन कहां होना चाहिए.
सोशल मीडिया पर मिला समर्थन
पोस्ट वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने टेकी के फैसले का समर्थन किया. कुछ लोगों ने कहा, कि कर्मचारी को अपने पेशेवर दायरे में रहने का पूरा अधिकार है. वहीं, कई यूजर्स ने इस तरह की गतिविधियों को फालतू और अनप्रोफेशनल बताया. कई लोगों का मानना था कि भारतीय कार्यस्थलों में अब मैनेजमेंट को कर्मचारियों की व्यक्तिगत सीमाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए. यह घटना कॉर्पोरेट संस्कृति में टीम एक्टिविटी और व्यक्तिगत पसंद के बीच संतुलन को लेकर एक नई बहस को जन्म दे रही है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: विदेश की सड़कों पर जब साड़ी पहनकर निकली भारतीय महिला, Video में विदेशियों के रिएक्शन देख आपको मज़ा आ जाएगा
स्टार्टअप में मचा हड़कंप! यूजर ने अपलोड कर दिया 500 से ज्यादा अश्लील कंटेंट, CEO का Video वायरल
कौन हैं सोनम पंडित? जिनकी महाशिवरात्रि वाली रील ने इंटरनेट पर मचाई धूम, 27 लाख लोगों ने देखा Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं