Durand Cup Football Tournament 2022: भारत के फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने अपने खाते में एक और खिताब शामिल कर लिया है. सुनील छेत्री के नेतृत्व में बेंगलुरू एफसी ने बीते रविवार को डूरंड कप के फाइनल में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर जीत का परचम लहरा दिया. हालांकि, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कुछ ऐसा वाकया हो गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर यूजर्स सवाल उठाते हुए अपना गुस्सा जाहिर करने लगे.
यहां देखें वीडियो
He owes an apology to Sunil Chhetri and Indian football 😡#IndianFootball #IFTWCpic.twitter.com/AnbxybeoG3
— IFTWC (@IFTWC) September 19, 2022
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
दरअसल, भारतीय कप्तान के साथ समारोह में आए पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने मंच पर कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देखकर इंटरनेट पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल इस समारोह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके सामने आने के बाद फैंस आयोजकों से सार्वजनिक मांफी मांगने की मांग कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि, कोलकाता में हुए इस टूर्नामेंट में विजेताओं को ट्रॉफी बंगाल के राज्यपाल एल गणेशन दे रहे थे. इस बीच मंच पर राज्यपाल फोटो खिंचवाने के चक्कर में फुटबॉल स्टार सुनील छेत्री को पीछे करते हुए दिखाई दिए.
सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसे यूजर्स खूब देख और शेयर कर रहे हैं. वीडियो देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर्स का कहना है कि, 'फुटबॉल में हमारा देश इसीलिए पीछे है.' एक अन्य यूजर्स ने कमेंट कर लिखा, 'ऐसा लग रहा है जैसे राज्यपाल साहब ने ही मैच जीता है, उन्हीं को ट्रॉफी दी जा रही है.' तीसरे यूजर ने लिखा 'गलत बात है, मेहनत करके जीते हैं ट्राफी. फोटो खिंचवाने के शौक ने तमीज ही खत्म कर दी है आजकल.' कुछ फैन्स ने लिखा कि, 'यह किस तरह का व्यवहार है, वह एक खिलाड़ी है. खिलाड़ी का सम्मान करना ज़रूरी है.' कुछ फैन्स ने कहा कि, 'उन्हें सुनील छेत्री और भारतीय फुटबॉल से माफी मांगनी चाहिए.'
* ""चलती बाइक पर 4 फीट ऊपर हवा में उछली लड़की का Video वायरल
* 'स्कूटी से आ रही थी फुंफकारने की आवाज, हैंडल खोलकर देखा तो फन उठाकर बैठा था किंग कोबरा!
* "VIDEO: पलक झपकते ही मेट्रो स्टेशन पर लड़की ने लड़के के हाथ से उड़ा लिया मोबाइल
देखें वीडियो- रणवीर, रोहित और पूजा हेगड़े ने 'खतरों के खिलाड़ी 12' के फिनाले में बिखेरी चमक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं