संगारेड्डी (आंध्र प्रदेश):
स्थानीय मदरसा के पदाधिकारियों ने एक लड़के को कथित रूप इसलिए चेन से बांध दिया था ताकि वह वहां से भाग नहीं पाए। इस पर प्रबंधन के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।
मेढक नगर पुलिस के अनुसार लड़का गत तीन वर्ष से ‘मिनहज उल उलूम’ मदरसे में पढ़ रहा था। उसने पूर्व में मदरसा से भागने के कई प्रयास किए क्योंकि उसे चीजें जल्दी याद नहीं होती थीं और वह हकलाता था।
पुलिस ने बताया कि मदरसा प्रबंधन ने कुछ दिन पहले लड़के को चेन से इसलिए बांध दिया ताकि वह भाग नहीं पाये। इसके बावजूद वह कल वहां से भाग निकला और एक न्यायाधीश के घर पहुंच गया जिन्होंने इस बारे में पुलिस को सूचित किया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Madarsa Student, Student Tied With Chain, चेन से छात्र को बांधा, मदरसा में छात्र