- गोंडा से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का मदरसे के छात्रों ने भव्य स्वागत किया
- मदरसे के छात्रों ने हाथों में फूलों की माला लेकर बीजेपी नेता का गर्मजोशी से अभिवादन किया
- छात्रों ने बृजभूषण शरण सिंह के लिए 'शेर आया' के नारे लगाए, वे बहुत खुश दिखाई दिए
उत्तर प्रदेश के गोंडा से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का गोंडा सदर में मदरसे के छात्रों ने बहुत ही शानदार स्वागत किया. बच्चों ने शेर आया' के नारे भी लगाए. बृजभूषण शरण सिंह ने इसका एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बीजेपी नेता के स्वागत में मदरसे के छात्र हाथों में फूलों की बड़ी सी माला लिए खड़े हैं.
मदरसा छात्रों ने किया बीजेपी नेता का स्वागत
बृजभूषण शरण सिंह का काफिला जैसे ही वहां पहुंचा बच्चे दौड़ते हुए उनके पास पहुंचे और उनके गले में माला पहना दी. इस दौरान छात्रों के चेहरों की खुशी देखते ही बन रही थी. वे बहुत ही खुश दिखाई दिए.उन्होंने बीजेपी नेता को चारों तरफ से घेर लिया. इस दौरान वे सभी शेर आया के नारे लगा रहे थे.
आज गोंडा सदर में अल्पसंख्यक समाज के बच्चों द्वारा बड़ी संख्या में किए गए भव्य स्वागत से अभिभूत हूँ।
— BrijBhushan Sharan Singh (@b_bhushansharan) August 21, 2026
आप सभी का यह स्नेह, अपनापन और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल है। pic.twitter.com/l9BSmXWd1L
बृजभूषण शरण ने शेयर किया भव्य स्वागत का वीडियो
मदरसे के छात्र बृजभूषण शरण सिंह की एक झलक पाने और उनसे हाथ मिलाने के लिए बेताब दिखाई दे रहे थे.वहीं बीजेपी नेता ने भी हाथ बड़ाकर अभिवादन स्वीकार किया. मदरसे के छात्रों से मिले इस प्यार से बीजेपी नेता अभिभूत हैं. उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर कर कहा कि गोंडा सदर में आज अल्पसंख्यक समुदाय के बड़ी संख्या में बच्चों द्वारा किए गए भव्य स्वागत से मैं अभिभूत हूं.आप सभी का यह स्नेह, अपनापन और आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है. बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं.
ये भी पढे़ं-UP में जनरल कैटेगरी के 75 जेई की नौकरी बहाल, HC बोला- बेकसूर कर्मचारियों को सजा नहीं दे सकते
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं