विज्ञापन
This Article is From May 28, 2024

स्कूल प्रोजेक्ट में बच्चे ने बनाई ऐसी चीज, देखते ही छूट गई मास्टर जी की हंसी

वीडियो में एक बच्चे ने अपने प्रोजेक्ट में कागज का घर बनाया है, जिसमें घर की सीढ़ियों पर बच्चे की कलाकारी देखकर मास्टर जी की हंसी छूट गई.

स्कूल प्रोजेक्ट में बच्चे ने बनाई ऐसी चीज, देखते ही छूट गई मास्टर जी की हंसी

एक मशहूर कहावत है, 'बच्चे मन के सच्चे' जिसका अर्थ है, बच्चों के मन में जो आता है वो वही करने लगते हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर बच्चों से जुड़े एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से कुछ में उनकी मासूमियत दिल जीत लेती है, तो कुछ में उनका शरारती अंदाज हंसने को मजबूर कर देता है. हाल ही में एक ऐसे ही बच्चे का वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर यकीनन आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चे ने अपने प्रोजेक्ट में कागज का घर बनाया है, जिसमें घर की सीढ़ियों पर बच्चे की कलाकारी देखकर मास्टर जी की हंसी छूट गई.

कागज के घर में बनाई अनोखी सीढ़ी

वीडियो में देखा जा सकता है कि, प्रोजेक्ट में बच्चे ने कागज का एक सुंदर सा घर बनाया है, लेकिन इस बीच उसके मासूमियत भरे एक्सपेरिमेंट ने लोगों का दिल जीत लिया है, जिसे देखकर खुद मास्टर जी भी बच्चे की कलाबाजी पर फिदा हो गए. दरअसल, बच्चे ने घर की सीढ़ियों की जगह सरकने वाला झूला बना दिया. वीडियो में आगे बच्चे की इस करामात को देखकर मास्टर जी बच्चे से सीढ़ी की डिजाइन के बारे में पूछते हैं, जिस पर बच्चा कहता है कि, 'हां मास्टर जी, सरकउआ सीढ़ी बनाई है.' बच्चे के जवाब को सुनकर मास्टर जी मुस्कुराने लगते हैं. 

यहां देखें वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को jafri_sir_2 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. 5 मई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 94 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो देख चुके एक यूजर वीडियो पर एक से बढ़कर एक मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. 

ये Video भी देखें: Heat Wave: आसमान से बरस रही आग, तप रहे राज्य | Rajasthan | Madhya Pradesh | North West India

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bacche Ka Video, School Project, Student, Student Viral Video, Funny Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com