विज्ञापन

2 दिन नहीं आईं टीचर, छोटी स्टूडेंट ने दिया ऐसा प्यार भरा सरप्राइज, Video ने हर किसी को किया इमोशनल

एक छोटी छात्रा ने अपनी टीचर की 2 दिन की गैरमौजूदगी के बाद उन्हें एक प्यारा सा गिफ्ट दिया. इस इमोशनल और दिल छू लेने वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया और टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते की खूबसूरती दिखा दी.

2 दिन नहीं आईं टीचर, छोटी स्टूडेंट ने दिया ऐसा प्यार भरा सरप्राइज, Video ने हर किसी को किया इमोशनल
टीचर की 2 दिन की गैरमौजूदगी पर छात्रा ने दिया प्यारा सरप्राइज, इमोशनल Video वायरल

स्कूल सिर्फ पढ़ाई की जगह नहीं होता, बल्कि यहां रिश्ते भी बनते हैं, खासकर टीचर और स्टूडेंट के बीच. एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची ने अपनी टीचर को ऐसा सरप्राइज दिया कि उनका दिन बन गया.

टिफिन ब्रेक में मिला खास सरप्राइज

टीचर Kajal Pandit अपने day in my life वीडियो के लिए स्टाफरूम में टिफिन ब्रेक के दौरान शूट कर रही थीं. तभी एक छोटी छात्रा उनके पास आई और उन्हें एक छोटा सा गिफ्ट थमा दिया. यह देख टीचर हैरान रह गईं और बोलीं- आज मेरा बर्थडे भी नहीं है, फिर भी तुमने मेरे लिए गिफ्ट लाया?

देखें Video:

मैम, आप याद आईं…

इस पर बच्ची ने जो जवाब दिया, उसने सबका दिल जीत लिया. उसने कहा, कि टीचर की दो दिन की गैरमौजूदगी में उसे उनकी बहुत याद आई, इसलिए वह उनके लिए गिफ्ट लेकर आई. बाद में जब टीचर ने गिफ्ट खोला, तो उसमें एक प्यारा सा कीचेन निकला. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- टीचर होने के फायदे.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लुटाया प्यार

यह छोटा सा लेकिन दिल से किया गया तोहफा लोगों को खूब पसंद आया. सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस वीडियो को बहुत प्यारा और इमोशनल बताया. कई लोगों ने कहा, कि यह दिखाता है कि टीचर और स्टूडेंट के बीच का रिश्ता कितना खास होता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: कौन हैं अनु शर्मा? जो Google की नौकरी छोड़ पहुंची Palantir, इनके फैसले ने क्यों सबको किया हैरान

ऑफिस या फाइव स्टार मॉल? गूगल के नए ऑफिस की लग्जरी सुविधाएं देख लोग हैरान! वायरल हुआ Video

इंडिया ने बदल दी जिंदगी! 5 साल भारत में रहकर अमेरिकी महिला ने सीखे ऐसे 10 सबक, जानकर कोई भी हो जाएगा भावुक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com