सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा रोज़ अपनी टीचर के लिए फूल लेकर आता है. उसकी यह मासूम आदत लोगों का दिल जीत रही है.
रोज़ का छोटा सा गिफ्ट, बड़ी खुशी
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Longtsu Beni Ovung नाम की यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में एक छोटा बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म में, बो-टाई लगाए और बड़ा सा बैग लेकर अपनी टीचर की ओर बढ़ता दिखता है. वह हर दिन उन्हें फूल देता है, जो एक छोटी लेकिन बेहद खास और भावुक करने वाली बात है. वीडियो पर लिखा था, मेरी जॉब में रोज़ फूल मिलने का जिक्र नहीं था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मासूमियत और मेहनत दोनों दिखीं
वीडियो में बच्चा थोड़ा शर्माते हुए टीचर के पास आता है. उसके कंधे पर बड़ा सा स्कूल बैग है. फिर भी वह फूल देने की अपनी आदत नहीं छोड़ता. उसका आत्मविश्वास और सादगी लोगों को बहुत पसंद आई.
देखें Video:
सोशल मीडिया पर छाया ‘छोटा जेंटलमैन'
इस वीडियो के वायरल होते ही लोग बच्चे की तारीफ करने लगे. कुछ यूजर्स ने कहा, ये बच्चे की परवरिश का कमाल है. एक ने कहा, ये बच्चा आगे चलकर बहुत अच्छा इंसान बनेगा. दूसरे ने कहा, इतनी छोटी उम्र में इतनी समझ और प्यार देखना खूबसूरत है. कई लोगों ने उसकी बो-टाई और स्टाइल की भी तारीफ की, जिसने उसे ‘छोटा जेंटलमैन' का नाम दिलाया.
बचपन की सच्ची मासूमियत
कुछ लोगों ने अपने अनुभव भी शेयर किए, जहां बच्चों ने इसी तरह छोटे-छोटे प्यार भरे काम किए. लोगों का कहना है कि बच्चे स्वभाव से ही दयालु और सच्चे होते हैं. दुनिया के अनुभव बाद में उन्हें बदल देते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: ट्विंकल-ट्विंकल सीखने की फीस 2.25 लाख रुपये! KG स्कूल की रकम सुनकर लोगों के उड़े होश, बोले- हद हो गई
खतरनाक शौक को ही बना लिया बिजनेस! 60,000 ज़हरीले सांपों को पालकर करोड़ों कमा रही ये महिला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं