सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स के फेसबुक पेज पर इस तस्वीर में सांप ढूंढने की चुनौती दी गई थी...
- सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स ने अपने फेसबुक पेज पर एक चित्र पहेली डाली थी
- चित्र में यूज़रों को छिपे हुए सांप तलाश करने की चुनौती दी गई थी
- बहुत-से यूज़रों ने जवाब दिया, लेकिन सही जवाब कम लोग ही तलाश कर पाए
नई दिल्ली:
इंटरनेट की दुनिया में विचरने वालों को अच्छी पहेलियां हमेशा पसंद आ जाती हैं, और लोग बढ़-चढ़कर अपने दिमाग पर ज़ोर डालते हैं, ताकि बाकियों से पहले सही जवाब तलाश कर सकें, और वाहवाही हासिल कर पाएं... शायद यही कारण था कि जब सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स (Sunshine Coast Snake Catchers) ने अपने फेसबुक पेज पर एक चित्र डाला, और यूज़रों को चित्र में सांप ढूंढकर दिखाने की चुनौती दी, लोग ज़ोर-शोर से जुट गए, अपनी तीखी निगाह का सबूत देने में...
ऑस्ट्रेलिया के सनशाइन कोस्ट इलाके में सांप पकड़ने वाली सबसे बड़ी इस संस्था ने एक कमरे की तस्वीर अपलोड की थी, और उसमें छिपे हुए सांपों को तलाश करने की चुनौती दी थी... इस तस्वीर को 6 जुलाई को अपलोड किया गया था, और तब से इस पर बहुत-से कमेंट आ चुके हैं, जिनमें सांपों को ढूंढ लेने का दावा किया गया है...
अब आप हमें बताइए, क्या आप इस तस्वीर में छिपे सांपों को ढूंढ सकते हैं...?
अब अगर आप किसी सांप को नहीं तलाश कर पाए, तो दिल छोटा मत कीजिएगा, क्योंकि यह सचमुच बेहद मुश्किल है... वैसे, तसल्ली वाली बात यह है कि सनशाइन कोस्ट स्नेक कैचर्स ने इसी तस्वीर के नीचे मिले कमेंट के बीच में ही इसका सही जवाब भी पोस्ट कर दिया... इस तस्वीर में दो ब्राइन ट्री सांप कमरे की छत में छिपे हुए हैं...
आइए, आपको क्लोज़-अप, यानी बेहद नज़दीक से तस्वीर का वह हिस्सा दिखाते हैं, ताकि आप भी सांपों को देख सकें...
अब आप दिमागी कसरत भी कर चुके हैं, और सही जवाब भी देख चुके हैं, लेकिन हम जानना चाहेंगे कि क्या आप पहली बार में सांपों को तलाश कर पाए थे, सो, नीचे जाइए, और कमेंट कीजिए...
ऐसी ही रोचक 'ज़रा हटके' ख़बरें और भी पढ़ें...

लेखक के बारे में
NDTV.com
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Spot The Snake, Find The Snake, Viral Picture, Find The Object, Facebook Pic