विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

घास में छिपा है मेंढक...क्या आपको दिखा? दिमाग का दही कर रही है ये Optical illusion इमेज

Optical illusion: हाल ही में एक ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लोगों के दिमाग का दही कर रही है, जिसमें एक मेंढक घने हरे रंग की घास में छिपा बैठा है, जिसे ढूंढ पाना हर किसी के लिए आसान नहीं है.

घास में छिपा है मेंढक...क्या आपको दिखा? दिमाग का दही कर रही है ये Optical illusion इमेज
दिमाग चकरा देने वाला ऑप्टिकल इल्यूजन: मेंढक है सामने, मगर नजरों से छुपा है सच

Hidden animal puzzle: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी भ्रमित करने वाली तस्वीरें हमेशा से इंटरनेट यूज़र्स का ध्यान खींचती रही हैं. ये तस्वीरें न केवल हमारी आंखों की परीक्षा लेती हैं, बल्कि यह भी दिखाती हैं कि हमारा दिमाग विजुअल इंफॉर्मेशन को कैसे प्रोसेस करता है. कभी रंगों का खेल, कभी छुपे हुए चेहरे. ये सभी पज़ल्स हमें हैरान कर देते हैं. अब एक नई ऐसी ही ऑप्टिकल इल्यूजन सामने आई है, जिसने हजारों यूज़र्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

Reddit पर वायरल हुई 'मेंढक खोजो' तस्वीर (spot the frog illusion)

Reddit यूज़र @Sea\_Interaction7839 द्वारा साझा की गई यह तस्वीर अब वायरल हो रही है. पहली नज़र में यह सिर्फ एक घने हरे रंग की घास का पैच लगता है, जो किसी लॉन या जंगल की ज़मीन का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इसमें कहीं एक मेंढक छिपा है. इतना बारीकी से कि उसे एक बार में ढूंढ पाना लगभग असंभव है. तस्वीर में मेंढक घास की हरियाली में इतना घुल-मिल गया है कि कई यूजर्स उसे ढूंढ ही नहीं पाए. वहीं कुछ लोगों ने गौर से देखने के बाद मेंढक को खोज निकाला और अपने अवलोकन कौशल पर गर्व महसूस किया.

यहां देखें पोस्ट

Find the frog friend
byu/Sea_Interaction7839 inFindTheSniper

हम ऐसी पहेलियों को क्यों पसंद करते हैं? (viral frog illusion image)

ऐसी इल्यूजन तस्वीरें केवल आंखों का ही नहीं, दिमाग का भी टेस्ट लेती हैं. जब हम किसी चीज़ को ढूंढने में सफल होते हैं, तो वह 'आहा' पल बहुत खास होता है. यह न सिर्फ संतुष्टि देता है, बल्कि हमारे ब्रेन को भी एक्टिव बनाए रखता है. ऐसे पज़ल्स काम के ब्रेक में एक मज़ेदार और दिमागी व्यायाम की तरह होते हैं. साथ ही ये तस्वीरें यह भी सिखाती हैं कि जो चीज़ सामने है, वह हमेशा वैसी नहीं होती जैसी दिखती है.

क्या आपने मेंढक को देखा? (frog in grass challenge)

अब सवाल यह है कि, क्या आप मेंढक को देख पाए? अगर नहीं, तो एक बार फिर ध्यान से देखिए. हो सकता है अगली नज़र में ही वह छिपा हुआ मेंढक आपको दिख जाए और आप भी गर्व से कह सकें....'मैंने मेंढक ढूंढ लिया.'

ये भी पढ़ें:- खिड़की के रास्ते सोफा डिलीवरी

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Optical Illusion, Spot The Frog Illusion, Viral Frog Illusion Image, Hidden Animal Puzzle, Eye Test Illusion, Reddit Optical Illusion, Brain Teaser Image, Frog In Grass Challenge, Puzzle, Brain Teaser, Riddle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com