विज्ञापन

ऑडी कार से आने वाले इस मोची की दुकान देखकर चेंज कर लोगे अपना प्रोफेशन! चौंका देगी कमाई

Luxury Cobbler Shop: मोची की दुकान का नाम सुनते ही आपके जहन में भी एक छोटी सी दुकान की झलक उभर उठती होगी, लेकिन इन दिनों जिस मोची की दुकान सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है, उसकी लग्जरी देखकर यकीनन आप भी इस वीडियो को बार-बार देखने को मजबूर हो जाएंगे.

ऑडी कार से आने वाले इस मोची की दुकान देखकर चेंज कर लोगे अपना प्रोफेशन! चौंका देगी कमाई
इस मोची की दुकान को देखकर आप भी खा जाएंगे गच्चा, ऑडी से आता है और जूते पर एक टांके मारकर इतना करता है वसूल
ISTOCK

Shoe Repair Cost In South Korea: इन दिनों एक मोची का दुकान सोशल मीडिया पर हल्ला पीट रही है. यकीनन मोची की इस दुकान को देखकर आपकी भी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. ये कोई साधारण सी दिखने वाली दुकान नहीं, बल्कि एसी वाली इस मोची की दुकान में प्रोफेशनल सर्विस और आलीशान लाइफस्टाइल की ऐसी झलक देखने को मिलती है, जो आपको इस वीडियो को बार-बार लूप में देखने को मजबूर कर देगी. दरअसल, ये मोची की दुकान साउथ कोरिया में है. विदेश घूमते वक्त सिर्फ लग्जरी ही नहीं, बल्कि एक अलग माहौल भी देखने को मिलता है, जिसका एक्सपीरियंस इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है. 

दुकान का आलीशान सेटअप और प्रोफेशनल सर्विस (Luxurious Shop Setup and Professional Service)

इस मोची की दुकान को देखकर आप भी गच्चा खा जाएंगे. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भारतीय पर्यटक घूमते हुए साउथ कोरिया की एक मोची की दुकान दिखा रहा है, जिसे देखकर वो खुद भी हक्का-बक्का रह गया. आपको जानकर हैरानी होगी कि, वहां का मोची अपनी दुकान तक ऑडी कार से पहुंचता है. वहीं ये दुकान भी लग्जरी होटल के किसी छोटे से कैबिन से कम नहीं है. दुकान के अंदर की सुख-सुविधाएं देखकर खुद की आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल हो सकता है, लेकिन ये सच है. दुकान के अंदर एसी के साथ-साथ बेहतरीन आधुनिक मशीनें लगी हैं. इस दुकान का आलीशान सेटअप और प्रोफेशनल सर्विस देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, आखिर क्यों यह वीडियो इतना वायरल हो रहा है.

जूते के एक टांके का कितना करता है चार्ज? (shoe repair cost in South Korea)

वीडियो में दुकान की कई खूबियां दिखाई गई हैं. जोर का धक्का तो आपको तब लगेगा जब आप जूतें के एक टांके की कीमत के बारे में जानेंगे. जहां भारत में 20 से 50 रुपये में जूते की रिपेयर हो जाते हैं. वहीं इसके उल्ट साउथ कोरिया में एक छोटा सा टांका लगवाने के लिए मोची 400 से 500 रुपये तक लेता है. इसके बावजूद लोग वहां लाइन लगाकर शांति से अपनी बारी का इंतजार करते हैं, जिसके पीछे कारण है बेहतर क्वालिटी के साथ-साथ आधुनिक उपकरण और प्रोफेशनल सर्विस. 

ये भी पढ़ें:-VIDEO: इन अंडों को खाना हर किसी के बस की बात नहीं...आती है तेज बदबू, खाते ही 7 साल बढ़ जाती है उम्र!

ये भी पढ़ें:-VIDEO: बाढ़ के पानी में तैरते दिखे 900 सांप, मची अफरा-तफरी, लोग घरों में कैद

आखिर क्यों है इतना महंगा? (Respect for Every Profession)

इस हाईफाई मोची की दुकान में एक टांके का भी इतना क्यों वसूला जाता है, इसे लेकर लोग तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं. दरअसल, लेबर कॉस्ट साउथ कोरिया में बहुत ज्यादा है. वहां हर पेशे को प्रोफेशनल तरीके से देखा जाता है, जिसके चलते कीमत इतनी हैं. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी राय देने से खुद को रोक नहीं पाए. एक यूजर ने लिखा, 'प्रोफेशनलिज्म का यह स्तर देखकर गर्व होता है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमारे यहां 50 रुपये में काम हो जाता है, वहां 500.'

ये भी पढ़ें:-यहां शादियों में गिफ्ट नहीं...देने होते कड़कड़ाते नोट, अगर कैश लाना भूल गए तो वेन्यू पर ही लग जाता है ATM

ये भी पढ़ें:-काम करने से इंकार कर..मां-बाप से गुजारा भत्ता मांग रहा है 21 साल का लड़का, बोला-'मुझसे पूछे बिना दिया है जन्म'

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cobbler, South Korea, Indian Tourist, Luxury, Shoe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com