विज्ञापन

साउथ अफ्रीका का यूट्यूबर फैमिली के साथ गया तिरुपति बालाजी, वीडियो देख लोग बोले- 'बच्चों को अच्छी परवरिश दी है'

भारत के रंगों को कैमरे में कैद करने वाले दक्षिण अफ्रीकी यूट्यूबर परिवार ने तिरुपति मंदिर के दर्शन किए. इस दौरान उनके बच्चों द्वारा श्रीवारी मेट्टू की 2,400 खड़ी सीढ़ियों की कठिन चढ़ाई को बेहद सहजता से पूरा करने पर सोशल मीडिया पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

साउथ अफ्रीका का यूट्यूबर फैमिली के साथ गया तिरुपति बालाजी, वीडियो देख लोग बोले- 'बच्चों को अच्छी परवरिश दी है'
साउथ अफ्रीकी यूट्यूबर फैमिली ने की तिरुपति की सैर.
PHOTO: @Shortleft_Travels

VIRAL VIDEO: भारत के रंगों को कैमरे में कैद करने वाला दक्षिण अफ्रीका की यूट्यूबर फैमिली इस बार तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंची. गैरी और मारिका ग्रियरसन अपने बच्चों लियाम और राइके के साथ बीते 8 साल से भारत में रह रहे हैं. फैमिली अपनी ट्रेवल जर्नी को यूट्यूब चैनल 'शॉर्टलेफ्ट ट्रेवल्स' (Shortleft Travels) के जरिए साझा करते हैं. तिरुपति की व्यवस्था, शानदार शाकाहारी व्यंजनों और पहाड़ों के शांत वातावरण ने यूट्यूबर गैरी और उनके परिवार को अपना दीवाना बना दिया. उन्होंने अपनी यात्रा को FIRST TIME In Tirupati, Andhra Pradesh… India's CLEANEST Temple City? 🇮🇳 टाइटल नाम से वीडियो शेयर किया र्है.  

ऑनलाइन हैदराबादी बिरयानी ऑर्डर कर दी

यूट्यूबर ने हैदराबाद के 'चेरलापल्ली' रेलवे स्टेशन से अपनी जर्नी शुरू की. उन्होंने बताया कि स्टेशन के अंदर खाने-पीने के विकल्प कम होने के कारण ऑनलाइन ऐप से गरमा-गरम हैदराबादी बिरयानी ऑर्डर की. ट्रेन के सफर ने इस विदेशी परिवार को सुखद रूप से हैरान कर दिया. डिब्बे पुराने जरूर थे, लेकिन सफाई के मामले में लाजवाब थे. समय-समय पर टॉयलेट्स साफ किए जा रहे थे और साबुन-पानी की पूरी व्यवस्था थी. भारतीय रेलवे की यह साफ-सफाई और अनुशासन देखकर ग्रियरसन परिवार बेहद खुश हुआ और ट्रेन ने उन्हें लगभग सही समय पर तिरुपति पहुंचा दिया.  

पहाड़ों की गोद में बसा साफ-सुथरा तिरुपति

स्टेशन से बाहर कदम रखते ही पहाड़ों का खूबसूरत नजारा था. इस परिवार ने महसूस किया कि तिरुपति भारत के सबसे व्यस्त धार्मिक स्थलों में से एक होने के बावजूद बेहद साफ-सुथरा था. वीकेंड न होने के कारण भीड़ भी कम थी, जिससे उनकी यात्रा और सुगम हो गई. ठहरने के लिए उन्होंने मुख्य मार्ग पर स्थित होटल 'सुधा ब्रह्म' को चुना. पांच हजार रुपए प्रति रात के बजट में यह होटल चार लोगों के परिवार के लिए बिल्कुल सही और आधुनिक सुविधाओं से लैस था. होटल के ठीक नीचे मशहूर रेस्टोरेंट 'कैलाश प्रभात' है, जहां का शुद्ध शाकाहारी भोजन इस परिवार को बेहद पसंद आया.  

यह भी पढ़ें | मुंबई-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस में जैसे ही घुसा नीदरलैंड का यूटयूबर, बोला- 'ये फीचर सबसे ज्यादा मजेदार है'

सुबह के नाश्ते में परोसे गए वड़े, इडली और चूड़ की खुशबू लाजवाब थी. खासकर नाविक की टोपी के आकार का 'मिनी डोसा' बच्चों को बहुत पसंद आया. आमतौर पर माना जाता है कि आंध्र का खाना बहुत तीखा होता है, लेकिन ग्रियरसन परिवार को यहां का स्वाद बेहद संतुलित और टेस्टी लगा. नाश्ते की मेज पर बने 'भगवान विष्णु' के प्रसंगों वाले सुंदर मैट ने माहौल को और अच्छा बना दिया.

तंग गलियों की सैर करते हुए मंदिर गए विदेशी मेहमान

तिरुपति की मुख्य सड़कों की हलचल से हटकर जब यह परिवार पीछे की शांत गलियों में टहलने निकला, तो उन्हें हरियाली से घिरे रास्ते देखकर कोयम्बटूर की याद आ गई. इसी सैर के दौरान उन्हें जंगल की थीम पर बना एक बेहद शांत और खूबसूरत कैफे मिला.कैफे के भीतर चिड़ियों की चहचहाहट और पेड़ों के बीच बैठकर ऐसा लग रहा था मानो वे किसी वर्षावन (Rainforest) में आ गए हों. वहां बच्चों के लिए एक छोटी सी लाइब्रेरी भी बनी हुई थी. इस खूबसूरत माहौल में बरिस्ता सुनील के हाथों की बनी कड़क और बेहतरीन कॉफी ने उनके इस पहले दिन के सफर को मुकम्मल और यादगार बना दिया.



यह भी पढ़ें | पाकिस्तान की सबसे लग्जरी ट्रेन में कदम रखते ही इंडियन यूट्यूबर हैरान, बोला- 'इसने तो हद कर दी'

यूट्यूबर की फैमिली की तारीफ कर रहे लोग 

दक्षिण अफ्रीकी यूट्यूबर गैरी और मारिका ग्रियरसन (Shortleft Travels) के बच्चों, लियाम और राइके ने अपनी तिरुमाला यात्रा से इंटरनेट पर नया रिकॉर्ड बना दिया. श्रीवारी मेट्टू की करीब 2,400 खड़ी सीढ़ियों की कठिन चढ़ाई को इन बच्चों ने जिस सहजता और ऊर्जा के साथ पूरा किया, उसने लाखों दर्शकों को हैरान कर दिया. कमेंट सेक्शन में लोगों ने इसे 'बेहतर परवरिश' और 'अद्भुत सहनशक्ति' का उदाहरण बताया. दर्शकों ने लिखा कि जहां बड़े-बुजुर्ग भी इस चढ़ाई में थक जाते हैं, वहीं इन बच्चों ने बिना किसी शिकायत के इसे पार किया. मंदिर के नियमों का पालन करने, स्थानीय लोगों से आदरपूर्वक मिलने और तिरुपति का लड्डू प्रसादम श्रद्धा से ग्रहण करने पर दर्शकों ने उन्हें 'दिल से भारतीय' बताते हुए खूब आशीर्वाद दिया.

यह भी पढ़ें | भारत की फर्स्ट एसी ट्रेन में डच यूट्यूबर का सफर, महिला के हाथ का खाना खाकर कहा- 'ये बात हमेशा याद रखूंगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Foreigner Experience In India, Foreigner Explains What India Does Better, Foreigner Makes Indian Recipes, Foreigner And Local Interaction, India Travel Vlog 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com