विज्ञापन

मिडिल क्लास सपनों की जीत! बेटे ने स्कूटी की जगह पिता को दिला दी BMW, इमोशनल Video ने लोगों को रुला दिया

एक भारतीय टेकी ने स्कूटी खरीदने का बहाना बनाकर अपने माता-पिता को BMW X1 गिफ्ट कर दी. इस भावुक सरप्राइज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की आंखें नम कर रहा है.

मिडिल क्लास सपनों की जीत! बेटे ने स्कूटी की जगह पिता को दिला दी BMW, इमोशनल Video ने लोगों को रुला दिया
स्कूटी खरीदने का बहाना बनाकर बेटे ने माता-पिता को गिफ्ट की BMW

माता-पिता के लिए कुछ खास करने का सपना हर बच्चे का होता है, लेकिन जब वह सपना हकीकत बनता है तो वह पल बेहद भावुक कर देता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बेटे ने अपने माता-पिता को ऐसा सरप्राइज दिया कि उनकी आंखें खुशी से भर आईं.

स्कूटी का प्लान, BMW का सरप्राइज

भारतीय टेक प्रोफेशनल और कंटेंट क्रिएटर Siddharth Bhadauria ने अपने माता-पिता को सरप्राइज देने के लिए एक अनोखा प्लान बनाया. उन्होंने अपनी मां को बताया कि वह पापा के लिए एक स्कूटी खरीदने जा रहे हैं. मां ने उन्हें चेतावनी भी दी कि पापा इतनी बड़ी खर्च पर नाराज हो सकते हैं, क्योंकि उन्हें लगा कि बेटा 1-1.5 लाख की स्कूटी खरीद रहा है। लेकिन असली सरप्राइज कुछ और ही था.

BMW X1 देखकर रह गए दंग

सिद्धार्थ अपने माता-पिता को पार्किंग एरिया में ले गए और पापा को एक चाबी थमा दी. जैसे ही उन्होंने बटन दबाया, सामने खड़ी BMW X1 की लाइट्स जल उठीं. पहले तो माता-पिता को समझ ही नहीं आया, लेकिन जब सच्चाई सामने आई, तो उनकी खुशी और हैरानी देखने लायक थी.

देखें Video:

भावुक कर देने वाला रिएक्शन

इस सरप्राइज पर पिता ने हैरानी से पूछा- इतनी महंगी कार कौन खरीदता है? इस पर बेटे ने मुस्कुराते हुए कहा- कीमत भूल जाइए, बस इस सफर का आनंद लीजिए. कार के अंदर बैठकर मां ने कहा- मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा, यह सच नहीं लग रहा. वीडियो के कैप्शन में सिद्धार्थ ने लिखा- उन्होंने मुझे सब कुछ दिया, आज मेरी बारी थी.

लोगों की आंखें हुई नम

यह वीडियो लोगों के दिल को छू गया. कई यूज़र्स ने इसे मिडिल क्लास का सपना बताया. एक यूज़र ने लिखा- स्कूटी से ही इतने खुश थे, उनके लिए बेटे की खुशी ही सबसे बड़ी है. दूसरे ने कहा- यह वीडियो देखते हुए आंखों में आंसू आ गए. एक और यूज़र ने लिखा- हर सेकंड में मासूमियत और प्यार दिख रहा है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: इंडिया ने बदल दी जिंदगी! 5 साल भारत में रहकर अमेरिकी महिला ने सीखे ऐसे 10 सबक, जानकर कोई भी हो जाएगा भावुक

ऑफिस या फाइव स्टार मॉल? गूगल के नए ऑफिस की लग्जरी सुविधाएं देख लोग हैरान! वायरल हुआ Video

सवारी ने गलती से ट्रांसफर कर दिए 10 हजार रु, Uber ड्राइवर ने रात में ही फिर जो किया, शायद ही कोई ये करेगा!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com