एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सफलता की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. इस इंजीनियर ने सिर्फ 4 साल के अंदर अपनी सैलरी 3.5 लाख रुपये सालाना से बढ़ाकर 65 लाख रुपये सालाना कर ली. इस सफलता ने इंटरनेट पर कई लोगों को प्रेरित किया है. इंजीनियर ने अपनी कहानी Reddit पर शेयर की है, जहां उसने बताया कि किस तरह मेहनत और लगातार सीखने की वजह से उनका करियर तेजी से आगे बढ़ा.
2021 में 3.5 लाख पैकेज से शुरू हुई नौकरी
इंजीनियर ने बताया, कि उन्हें साल 2021 में आईटी कंपनी Cognizant में मास रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए नौकरी मिली थी. उस समय उनका पैकेज करीब 3.5 लाख रुपये सालाना था और हाथ में हर महीने लगभग 26 हजार रुपये मिलते थे. उन्होंने स्वीकार किया कि शुरुआत के कुछ महीनों में उन्होंने काम को गंभीरता से नहीं लिया. पोस्ट में उन्होंने लिखा, कि उस समय वह ज्यादातर समय फिल्में और एनीमे देखते हुए बिताते थे. लेकिन, जल्द ही उन्हें समझ आया कि इतनी सैलरी से परिवार का कर्ज और बढ़ता ब्याज चुकाना मुश्किल होगा.
कर्ज खत्म करने के लिए बनाई नई योजना
इंजीनियर के मुताबिक, वह पहले से आईटी फील्ड में थे और उन्हें गणित और लॉजिक में अच्छी समझ थी. ऐसे में उन्होंने तय किया कि वह अपने टैलेंट को बेहतर बनाकर ज्यादा सैलरी वाली नौकरी हासिल करेंगे. उन्होंने अपना लक्ष्य साफ रखा, परिवार का कर्ज खत्म करना और आर्थिक रूप से स्थिर बनना.
3.5 LPA to 65 LPA in 4 years : my journey
by u/No-Librarian-617 in TeluguJournals
लगातार मेहनत से मिली बड़ी सफलता
इंजीनियर ने बताया, कि उन्होंने अगले कुछ सालों में जमकर मेहनत की. 2023 में उन्हें 45 प्रतिशत सैलरी बढ़ोतरी मिली, 2024 में 28 प्रतिशत और बढ़ोतरी हुई. इसके बाद 2024 के मध्य में उन्होंने कंपनी बदलकर 19 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नई नौकरी जॉइन कर ली. हालांकि, उन्होंने बताया कि इस दौरान कई इंटरव्यू में उन्हें असफलता भी मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.
बड़ी कंपनियों से मिले ऑफर
लगातार तैयारी और मेहनत का नतीजा यह हुआ कि उन्हें कई बड़ी टेक कंपनियों से ऑफर मिलने लगे. इनमें ServiceNow, PayPal और Cisco जैसी कंपनियां शामिल थीं. आखिरकार, उन्होंने एक बड़ी प्रोडक्ट कंपनी का 65 लाख रुपये सालाना का ऑफर स्वीकार कर लिया.
इंजीनियर ने अपनी पोस्ट में लिखा, कि इस सफलता से उन्हें सबसे ज्यादा खुशी इसलिए मिली क्योंकि अब उनके माता-पिता खुश हैं और परिवार का आर्थिक तनाव खत्म हो गया है. उन्होंने कहा, लोग मुझे कॉरपोरेट स्लेव या रैट कहें, मुझे फर्क नहीं पड़ता. मेरे माता-पिता खुश हैं और अब मैं वो चीजें खरीद सकता हूं जिनके बारे में पहले सोच भी नहीं सकता था.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी बधाई
यह पोस्ट वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इंजीनियर की मेहनत की सराहना की. कई लोगों ने इसे प्रेरणादायक बताया और उनसे यह भी पूछा कि उन्होंने किस तरह की तैयारी की और कौन-सी टेक्नोलॉजी स्टैक पर काम किया.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: देखी नहीं होगी चोरी की ऐसी तरकीब! हैदराबाद के बड़े अस्पताल में हो गया खेल, Video से खुली पोल
मल दान करके कमा सकते हैं करोड़ों? वायरल Video में महिला का दावा सुन चौंक जाएंगे आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं