छठ को आस्था का महापर्व कहा जाता है. बिहार-झारखंड के लिए छठ सबसे बड़ा उत्सव का समय होता है. चार दिनों के इस त्योहार में सूर्य भगवान और छठी मईया की पूजा होती है और उन पर आस्था रखने वाले सब कुछ बस उन्हीं के सहारा छोड़ देते हैं. इस बीच छठ पूजा के दौरान का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई यहीं कह रहा है कि विश्वास हो तो डर छू भी नहीं पाता. वीडियो में नदी के घाट पर महिलाएं छठ पूजा के दौरान अर्घ्य देने की लिए पानी के अंदर खड़ी नजर आती हैं, तभी एक सांप वहां पहुंच जाता है, लेकिन अपनी पूजा और आराध्य पर विश्वास रखने वाली ये महिलाएं टस से मस नहीं होती.
विश्वास और चमत्कार
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप पानी के अंदर रेंगता हुआ महिलाओं की ओर ही बढ़ रहा है. घाट पर कई सारी महिलाएं छठ पूजा के दौरान सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए पानी के अंदर खड़ी हैं. कुछ लोग सांप को रोकने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन वह बढ़ता चला जाता है. वह एक महिला की तरफ बढ़ता है, लेकिन हैरानी की बात तो ये हैं कि सांप को देख कर भी वह बिल्कुल सामान भाव से हाथों में कलश थामे पानी के अंदर खड़ी रहती है. वह अपनी हथेली में पानी भर कर सांप की ओर डालती हैं. चौंकाने वाली बात ये भी है कि इतना करने भर से ही सांप महिला के सामने से गुजर जाता है लेकिन उसे छूता भी नहीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
लोग दे रहे हिम्मत की दाद
वीडियो देख लोग छठी मईया की महिला का गुणगान कर करे हैं. वहीं यूजर्स इस महिला की विश्वास और साहस की दाद दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, विश्वास ही हमें निडर बनाता है. दूसरे ने लिखा, इस बहन की हिम्मत की दाद देनी होगी निडरता इंसान को मजबूत बनाता है खैर महिलाएं हर मुश्किल से लड़ने के लिए तैयार रहती है. एक अन्य ने कहा ये है छठी मईया पर उनका विश्वास.
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं