विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2022

सांप ने दूसरे सांप को निगलकर मिटाई भूख, वीडियो देख डर जाएंगे, 40 लाख लोगों ने देखा वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में जो नज़ारा दिख रहा है, वो अच्छे-अच्छों की हालत खराब कर रहा है. इस हैरतअंगेज वीडियो में एक लाल रंग के मुंह वाला सांप जंगल में दूसरे सांप का शिकार कर उसे जिंदा निगलते देखा जा रहा है.

सांप ने दूसरे सांप को निगलकर मिटाई भूख, वीडियो देख डर जाएंगे, 40 लाख लोगों ने देखा वीडियो

Scary Snake Viral Video: सोशल मीडिया कंटेंट का समंदर है. देखा जाए तो यहां इतने कंटेंट भरे पड़े हैं, जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. रोज़ कोई न कोई वीडियो वायरल हो जाता है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर क वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आप पूरी तरह से चौंक जाएंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि  एक लाल रंग के मुंह वाला खूंखार जहरीला सांप जंगल के बीच एक दूसरे सांप का शिकार करता दिखाई दे रहा है. हालांकि, इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं, मगर यह वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

देखें वायरल वीडियो


वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में जो नज़ारा दिख रहा है, वो अच्छे-अच्छों की हालत खराब कर रहा है. इस हैरतअंगेज वीडियो में एक लाल रंग के मुंह वाला सांप जंगल में दूसरे सांप का शिकार कर उसे जिंदा निगलते देखा जा रहा है. वीडियो को देखकर यूजर्स के भी रोंगटे खड़े हो रहे हैं. एक सांप देखते ही देखते दूसरे सांप को पूरा का पूरा निगल जाता है और वीडियो को देखने वाले सन्न रह जाते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो एनिमल पिक्स नाम के इंस्टाग्राम (Instagram) पेज पर शेयर किया गया है. जो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा यूज़र्स ने देखा है. वहीं इस वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं.

वीडियो देखें- Watch: नोएडा कॉम्प्लेक्स में फूड डिलीवरी ब्वॉय और गार्ड के बीच जमकर हुई लड़ाई, अरेस्ट हुए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Snake Eating Snake, Viral Video 2022, Trending Video Hindi, Ajab Gajab Video, Viral Video Of Elephant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com