केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस और फॉलोअर्स को एक खूबसूरत पोस्ट के साथ महालया की शुभकामनाएं दीं हैं. महालया देवी पक्ष की शुरुआत और पितृ पक्ष के अंत का प्रतीक है और हर बंगाली के लिए इसका मतलब है कि दुर्गा पूजा का इंतजार लगभग खत्म हो गया है. ऐसा कहा जाता है कि देवी दुर्गा अपने बच्चों - भगवान गणेश, भगवान कार्तिक, देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती के साथ कैलाश पर्वत से पृथ्वी पर अपने मायके तक अपनी यात्रा महालया के बाद शुरू करती हैं. महा षष्ठी यानि छठे दिन देवी दुर्गा अपने बच्चों के साथ पृथ्वी पर आईं.
दुर्गा पूजा के पांच दिनों को षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी और विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है. इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में स्मृति ईरानी ने बीरेंद्र कृष्ण भद्र द्वारा सुनाई गई पौराणिक महिषासुर मर्दिनी का एक छोटा सा अंश शेयर किया है. स्मृति ईरानी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "शुभो महालय," जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
हर बंगाली घर में महालया सुबह लगभग 4 बजे रेडियो पर महिषासुर मर्दिनी के प्रसारण के साथ शुरू होता है. पूजा मंडपों में भी चावल, दाल, सब्जियां और खीर जैसे खाद्य पदार्थ चढ़ाए जाते हैं. महा षष्ठी इस साल 11 अक्टूबर को है, जबकि दुर्गा पूजा का समापन 15 अक्टूबर को विजय दशमी के साथ होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं