विज्ञापन
This Article is From Sep 04, 2023

7 साल बाद भाई से मिली बहन, देखते ही गले लगाकर रोने लगी, वीडियो आपको इमोशनल कर देगा

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज goodnews_movement द्वारा पोस्ट किया गया है. वीडियो के साथ पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- क्या भावनात्मक मिलन है. 7 साल मिलकर भाई ने बहन को सरप्राइज कर दिया. बहन कनाडा़ में रहती है और भाई अमेरिका.

7 साल बाद भाई से मिली बहन, देखते ही गले लगाकर रोने लगी, वीडियो आपको इमोशनल कर देगा

सोशल मीडिया पर ना जाने कितने भावुक कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. मगर आज हम जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं, वो सबसे खास है. दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बहन जब अपने भाई से 7 साल बाद मिलती है तो खुशी से झूम उठती है. भाई को देखते ही दौड़कर गले मिलती है, फिर उसके साथ चिपक जाती है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर कमेंट भी कर रहे हैं.

देखें वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पेज goodnews_movement द्वारा पोस्ट किया गया है. वीडियो के साथ पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- क्या भावनात्मक मिलन है. 7 साल मिलकर भाई ने बहन को सरप्राइज कर दिया. बहन कनाडा़ में रहती है और भाई अमेरिका.

भाई-बहन के इस मधुर मिलन वाले वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. पोस्ट में दिए गए कैप्शन के अनुसार दोनों एक दूसरे से 7 साल बाद मिल रहे हैं. इस वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- आपदोनों का प्यार देखकर बेहद खुश हूं. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बेहद सुंदर, काफी भावुक पल. भाई - बहन का रिश्ता बहुत ही प्यारा है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emotional Video, Brother And Sister Love, Sister Meeting Brother, Emotional Viral Video, Amazing Viral Video, Trending Viral Video, Amazing And Emotional Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com