विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2025

पति को ऑफिस की महिला कलीग के Baby कहने पर भड़की पत्नी, मोहल्ले को सुनाकर जमकर किया क्लेश, पति जोड़ता रहा हाथ

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कपल की लड़ाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पत्नी पति की क्लास लगाती नजर आ रही है, क्योंकि पति की एक महिला सहकर्मी ने उसे 'बेबी' कह दिया.

पति को ऑफिस की महिला कलीग के Baby कहने पर भड़की पत्नी, मोहल्ले को सुनाकर जमकर किया क्लेश, पति जोड़ता रहा हाथ
वो ऑफिस में सबको बेबी कहती है...महिला कलीग ने पति को कहा Baby, पत्नी ने निकाला घर से बाहर

Singapore Couple Fight Video: पति-पत्नी के रिश्ते में तकरार होना आम बात है, लेकिन सिंगापुर से सामने आया एक मामला इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जहां एक महिला ने अपने पति को सिर्फ इसलिए घर से बाहर निकाल दिया, क्योंकि उसकी एक महिला सहकर्मी ने उसे 'बेबी' कह दिया. यह पूरा वाकया अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी बेहद गुस्से में है और अपने पति से कहती है कि वो अब इस घर में रहने लायक नहीं है. वजह? पति की महिला ऑफिस कलीग ने उसे फोन पर 'Hi Baby' कहकर संबोधित किया था.

कलीग से ओवर फ्रैंक होने पर भड़की पत्नी (husband called baby by colleague)

पत्नी को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने एक मिनट की भी देरी नहीं की और पति को घर से बाहर निकाल दिया. वीडियो में पति खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश करता रहा, लेकिन पत्नी की नाराजगी सातवें आसमान पर थी. इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. किसी ने इसे ओवर रिएक्शन कहा, तो किसी ने महिला के गुस्से को जायज़ ठहराया. बहुत से यूज़र्स ने इसे रिश्तों में भरोसे की कमी का उदाहरण बताया, वहीं कुछ लोग मज़े लेते हुए बोले, बेबी कहना इतना महंगा पड़ेगा, किसने सोचा था.

यहां देखें वीडियो

हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल (couple fight trending video)

मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि लोगों ने रिलेशनशिप काउंसलिंग और ऑफिस के अनौपचारिक व्यवहार पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए. कुछ का कहना है कि यह केवल एक प्रोफेशनल टोन हो सकती है, जिसे पत्नी ने गलत समझ लिया. वीडियो में पति-पत्नी को समझाता है कि वो महिला सभी को ऑफिस में ऐसे ही बुलाती है, लेकिन पत्नी को उस पर यकीन नहीं होता. इसके बाद पत्नी बालकनी से तकिया और गद्दा नीचे फेंक देती है और कहती है, 'जाओ मेरी नजरों से दूर हो जाओ.' वीडियो के आखिर में पति चुपचाप अपना सामान उठाकर वहां से चला जाता है. 

ये भी पढ़ें:- बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को इस एक चीज से है जान का खतरा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wife Angry On Husband Over Colleague Calling Him Baby, Singapore Woman Slams Husband For Cheating, Woman Throws Husband Out From House, Colleague Ke Baby Bolne Par Pati Par Bhadki Mahila, Man Says Colleague Calls Everybody Baby In Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com