- पुणे में एक पिता ने अपनी बेटी को परेशान करने वाले युवक की जमकर पिटाई की
- आरोपी छात्र बताया पिछले 15 दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था और परेशान कर रहा था
- आरोपी की हरकतों से परेशान होकर लड़की ने पिता को इसके बारे में बताया था
पुणे के लोनी कालभोर इलाके में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक पिता का सब्र तब टूट गया जब उन्होंने अपनी बेटी को पिछले 15 दिनों से प्रताड़ित करने वाले युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया. पिता ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी. 'ऑक्सफोर्ड ऑफ द ईस्ट' कहे जाने वाले पुणे में हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कई दिनों से लड़की को कर रहा था परेशान
शुरुआती जानकारी के अनुसार, पीड़िता MIT कॉलेज की छात्रा है. वहीं आरोपी पुणे के ही डी.वाई. पाटिल कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है. आरोपी पिछले 15 दिनों से छात्रा को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर परेशान कर रहा था और उसका पीछा भी कर रहा था. मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आखिरकार छात्रा ने हिम्मत जुटाई और अपने पिता को पूरी बात बताई.
पुणे के लोनी कालभोर इलाके में एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक पिता का सब्र तब टूट गया जब उन्होंने अपनी बेटी को पिछले 15 दिनों से प्रताड़ित करने वाले युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया. पिता ने उस युवक की जमकर पिटाई कर दी. #Pune #ViralVideo
— NDTV India (@ndtvindia) March 5, 2026
पूरी… pic.twitter.com/0gVgtWn6Bv
बीच सड़क पिता का फूट पड़ा गुस्सा
बेटी का दर्द सुनकर पिता के गुस्से का ठिकाना नहीं रहा. वे अपनी बेटी के साथ कॉलेज पहुंचे, जहां वह मनचला एक बार फिर छात्रा के आसपास मंडराता हुआ दिखाई दिया. पिता ने पहले युवक को पकड़कर उसे समझाने और उसकी गलती बताने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि युवक ने अपनी गलती मानने के बजाय पिता को अहंकार भरा जवाब दिया. युवक की बदतमीजी देख पिता का धैर्य जवाब दे गया. उन्होंने सरेआम कैंपस के पास ही उसे जमीन पर पटक दिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी.
दिनदहाड़े हुई इस मारपीट से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया. वहां मौजूद अन्य छात्रों और राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल है.
यह भी पढ़ें: दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने पर मिलेंगे 25000, आंध्र प्रदेश में सरकार बनाने जा रही नया कानून
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं