विज्ञापन

दुकानदार की ईमानदारी ने जीता पोलैंड की महिला का दिल, वीडियो शेयर कर की तारीफ, कही ये बात

सोशल मीडिया पर इन दिनों पोलैंड की एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय दुकानदार की तारीफ करते हुए नजर आ रही है. वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

दुकानदार की ईमानदारी ने जीता पोलैंड की महिला का दिल, वीडियो शेयर कर की तारीफ, कही ये बात
वायरल वीडियो
Instagram/ @domipatalas

सोशल मीडिया पर रोजाना नए-नए वीडियो-कंटेंट का सिलसिला चलता ही रहता है. कुछ वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं, तो कुछ इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लेते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पोलैंड की एक महिला भारत के एक दुकानदार की ईमानदारी की तारीफ करती नजर आ रही है. उन्होंने अपने वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उन्होंने चार दिन पहले एक मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी थी, लेकिन वह दवाइयों का बैग वहीं भूल गई थीं. उस समय वह दिल्ली से बाहर थीं, इसलिए दवा लेने दुकान पर वापस नहीं जा सकीं.

दुकान पर दवाइयां भूल गई थी महिला

वीडियो में महिला ने कहा 'चार दिन पहले मैंने एक मेडिकल स्टोर से कुछ दवाइयां खरीदी थीं, लेकिन मैं उन्हें अपने बैग में रखना भूल गई और वहीं छोड़ आई. अब मैं चार दिन बाद देखने जा रही हूं कि क्या वो अभी भी वहीं हैं. गलती उनकी नहीं है, मैं ही दवा लेना भूल गई थी, तो देखते हैं कि दवाइयां मिलती हैं या नहीं.' इसके बाद जब वह दुकान पर पहुंचीं, तो उन्होंने दुकानदार से दवाइयों के बारे में पूछा. जैसे ही उन्होंने पेपर बैग की बात याद दिलाई, दुकानदार को तुरंत सब याद आ गया और उसने दवाइयां तुरंत उन्हें वापस दे दीं. इसके बाद उन्होंने उसे धन्यवाद कहा और वहां से चली गईं. 

'मुझे इसी वजह से भारत बहुत पसंद है..'

पॉलिश महिला कहती है 'मुझे इसी वजह से भारत बहुत पसंद है. मैंने दवाइयां खरीदी थीं और उन्हें दुकान पर ही भूल गई थी. मैं शहर में नहीं थी, इसलिए चार दिन बाद लेने आई और मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा. मेरी दवाइयां अलग रखकर मेरे इंतजार में संभालकर रखी गई थीं. इतने बड़े और ज्यादा आबादी वाले देश भारत में आज भी ऐसी ईमानदारी देखने को मिलती है, यह देखकर मैं हैरान हूं.'

आप भी देखिए ये वीडियो

इंटरनेट यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @domipatalas नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. वीडियो के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'वेलकम टू इंडिया', दूसरे यूजर ने लिखा 'ग्रेट'. एक अन्य यूजर ने लिखा 'This happens only in India'. इसके अलावा कुछ यूजर्स ने इमोजी के जरिए भी अपने रिएक्शन्स दिए हैं.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

यह भी पढ़ें: हिरोशिमा में मौत को मात दी, 97 की उम्र में कर द‍िखाया कुछ नया, और 100 की उम्र में बना डाला नया रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: दिल्ली में फंसी अमेरिकी महिला की अनजान शख्स ने की मदद, वीडियो शेयर कर बताया 'अतिथि देवो भव' का असली मतलब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com