विज्ञापन
This Article is From Jun 07, 2023

फुट ओवरब्रिज की छत पर साइकिल दौड़ाता नजर आया शख्स, लोग बोले- ये तो असली हैवी ड्राइवर निकला

वायरल वीडियो में एक शख्स अपने अजीबोगरीब कारनामे से लोगों को हैरान कर रहा है. वीडियो में एक शख्स फुट ओवरब्रिज की छत पर साइकिल दौड़ाता नजर आ रहा है.

फुट ओवरब्रिज की छत पर साइकिल दौड़ाता नजर आया शख्स, लोग बोले- ये तो असली हैवी ड्राइवर निकला
फुट ओवरब्रिज की छत पर साइकिल चलाते शख्स

इंटरनेट पर कब क्या देखने को मिल जाए कह नहीं सकते. यूं तो रील के इस जमाने में हर कोई दुनिया की नजर में आना चाहते है. पब्लिक की आंखों का तारा बनने के लिए लोग आजकल क्या कुछ नहीं कर रहे हैं. कभी कोई चलती ट्रेन में ठुमके लगाकर वीडियो बनवा रहा है, तो कभी कोई मेट्रों में अजीबोगरीब हरकतों से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. वहीं कुछ लोग तो ऐसे भी हैं, जो खतरों से खेलने का शौक रखते हैं और अजीबोगरीब स्टंट कर लोगों के पैरों तले जमीन खिसका रहे हैं. हाल ही में एक ऐसे ही शख्स का वीडियो पब्लिक के होश उड़ा रहा है, जिसमें एक शख्स का कारनाम देखकर आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे. वायरल वीडियो में शख्स फुट ओवरब्रिज की छत पर साइकिल दौड़ाता नजर आ रहा है, जिसे देखकर यकीनन एक मिनट के लिए आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.

यहां देखें वीडियो


फुट ओवरब्रिज की छत पर शख्स का कारनामा

जहां कुछ लोग वायरल रील और वीडियो के चलते रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन जाते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपने अजीबोगरीब कारनामों से लोगों को दंग कर देते हैं. कई बार अजीबोगरीब हरकतों की वजह से भी ये लोगों के गुस्से का शिकार हो जाते हैं, जैसा कि इस वायरल वीडियो में भी देखने को मिल रहा है. वीडियो में शख्स की इस हरकत का असर उसकी जान पर बन सकता है. बावजूद इसके वो साइकिल को फुट ओवरब्रिज की छत पर बड़े आराम से चलाता नजर आ रहा है. वीडियो देख चुके कुछ लोग जहां शख्स को असली हैवी ड्राइवर बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग शख्स की इस हरकत पर गुस्सा जता रहे हैं. 

साइकिल लेकर फुट ओवरब्रिज की छत पर चढ़ा शख्स

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, कैसे सबसे पहले शख्स साइकिल लेकर फुट ओवरब्रिज की छत पर चढ़ जाता है और फिर मजे से साइकिल चलाने लगता है, जैसे कि ये उसका रोज का काम हो. इसी साल 17 मई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 43 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ओ भाईसाब! असली हैवी ड्राइवर तो यहां है.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसकी राशि में बदमाशी नहीं लाठी लिखी हुई है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा कि ये ऊपर चढ़ा कैसे.'
 

ये भी देखें- नसीरुद्दीन शाह किस बात पर बोले- 'ये तो शहंशाह के आने जैसा होगा'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Funny Videos, Shocking Video, Trending Video, Viral Video, Man Riding Bicycle On Roof, Foot Overbridge, Man Rides Cycle On Footover Bridge Roof, Heavy Driver Video, Hilarious Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com