यह ख़बर 13 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी

शिमला:

पर्यटन स्थल शिमला और इसके नजदीकी इलाकों में शनिवार को मौसम का पहला हिमपात हुआ। हिमाचल की निचली पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में कई डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

यहां होटल व्यावसायी समय पर हुए हिमपात के कारण सप्ताहांत पर्यटकों के बड़ी संख्या में उमड़ने की उम्मीद कर रहे हैं। शिमला के नजदीकी पर्यटन स्थलों-कुफ्री, फागू और नारकांडा में भी हल्का हिमपात हुआ है, जिससे इस पहाड़ी इलाके का दृश्य और मनोरम हो गया है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि मनाली और किन्नौर के नजदीक भी हिमपात हुआ है। शिमला में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

लाहौल एवं स्पीति जिले के केलांग में सबसे अधिक ठंड महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। इधर, धर्मशाला में तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, काल्पा में शून्य से 0.2 डिग्री और मनाली में 1.6 डिग्री  सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com