विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2025

गोताखोरों पर अचानक शार्क के झुंड ने किया अटैक, काफी देर तक किया परेशान, आगे जो हुआ, देखकर कांप उठेगी रूह

सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ाके से वायरल हो रहा है, जिसमें गोताखोरों पर शार्क के एक झुंड ने हमला कर दिया है. बता दें, एक गोताखोर को गंभीर चोट आई है. यहां देखें वायरल वीडियो.

गोताखोरों पर अचानक शार्क के झुंड ने किया अटैक, काफी देर तक किया परेशान, आगे जो हुआ, देखकर कांप उठेगी रूह
शार्क के झुंड ने गोताखोरों पर किया अटैक

समुद्र में कई प्रकार के जीव होते हैं और उन सभी में से शार्क को खतरनाक जीव की कैटेगरी में रखा गया, ऐसे में अक्सर समुद्र में स्पोर्ट्स एक्टिविटी करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वह समुद्र के उन हिस्सों में जाने की भूल न करें, जहां शार्क के होने की संभावना अधिक होती है. वहीं शार्क से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गोताखोर पर शार्क ने हमला कर दिया. आइए जानते हैं आगे क्या हुआ?

शार्क के हमले से गोताखोर को आई गहरी चोट

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ गोताखोर समुद्र की गहराइयों में डाइविंग कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच एक शार्क का बड़ा झुंड उन गोताखोरों पर हमला कर देता है. यह सबकुछ एक कैमरे में कैद हो चुका है, जिसमें देखा जा सकता है कि सभी गोताखोर शार्क से बचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस बीच एक शार्क 40 साल के गोताखोर पर हमला करती है और उसे बुरी तरह से काट लेती है. बता दें, शार्क के काटने से गोताखोर के हाथ में गहरी चोट आई और वह गंभीर रूप से घायल हो जाता है. जिसके बाद उसके साथी घायल गोताखोर को पानी की सतह पर लाते हैं, फिर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है.

देखें Video:
 

वीडियो देख लोगों ने दिए अलग - अलग रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो धड़ाके से वायरल हो रहा है और जिस- जिस ने इस वीडियो को देखा उन्होंने अपने अलग- अलग रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने लिखा, शुक्र है गोताखोर की जान बच गई, एक दूसरे यूजर ने लिखा, लगता है शार्क का झुंड इन गोताखोरों से डर गया था, जिसके बाद उन्होंने खुद को बचाने के लिए हमला किया है', एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'इंसानों को समुद्री जीव से दूरी बनानी चाहिए, हमें उनकी दुनिया में नहीं जाना चाहिए'.

ये भी पढ़ें: बच्चे की स्कूल फीस 11.2 लाख रुपये! गूगल कपल की लाइफस्टाइल देख सोशल मीडिया पर हैरानी में पड़े यूजर्स



 

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shark Attacks Diver, Shark Attack Video, Florida
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com