किस बात पर हो गई सानिया और शोएब की बहस! क्या आपने देखा है यह वीडियो...

किस बात पर हो गई सानिया और शोएब की बहस! क्या आपने देखा है यह वीडियो...

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक

नई दिल्ली:

इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ इन दिनों एक विज्ञापन में नजर आ रही हैं। यह विज्ञापन यू-ट्यूब पर 11 मार्च को 'बेस्ट एड्स चैनल' की ओर से अपलोड किया गया है। गौरतलब है कि अब तक इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसे अब तक 466 लाइक भी मिले हैं।

गौरतलब है कि सानिया भारत के लिए लगातार टेनिस खेल रही हैं और कई बड़ी प्रतियोगिताएं जीतकर उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है। इस विज्ञापन में दोनों एक चाय का विज्ञापन कर रहे हैं, जहां सानिया और शोएब दोनों अपने-अपने देश की प्रशंसा करते नजर आते हैं। दोनों की लड़ाई एक चाय पर आकर पर ठहर जाती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसके आगे क्या होता है, ये आप खुद देखिए...