विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2022

सड़क पर अचानक सामने आ गया हाथी, देखते ही नियंत्रण खो बैठी स्कूटी सवार महिला, फिर जो हुआ, नहीं होगा यकीन

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक स्कूटी सवार महिला जा रही है. तभी सामने से अचानक एक हाथी बीच सड़क पर आ जाता है.

सड़क पर अचानक सामने आ गया हाथी, देखते ही नियंत्रण खो बैठी स्कूटी सवार महिला, फिर जो हुआ, नहीं होगा यकीन
सड़क पर अचानक सामने आ गया हाथी, देखते ही नियंत्रण खो बैठी स्कूटी सवार महिला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि एक स्कूटी सवार सड़क पार कर रहे हाथी को टक्कर मारने ही वाला था, जिससे शायद हाथी से ज्यादा उस स्कूटी सवार को ही नुकसान पहुंचता. वीडियो में दिखाया गया है कि स्कूटी सवार सड़क पर जा रहा था कि अचानक एक हाथी सामने आ जाता है, जिसे देखकर स्कूटी सवार कुछ समझ नहीं पाता और आगे बढ़ जाता है. वैसे देखा जाए तो स्कूटी सवार को हाथी को देखते ही रुक जाना चाहिए था. 

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर एक स्कूटी सवार महिला जा रही है. तभी सामने से अचानक एक हाथी बीच सड़क पर आ जाता है. हाथी को देखते ही स्कूटी सवार महिला का नियंत्रण भी बिगड़ जाता है और हाथी भी घबरा जाता है. दोनों के बीच टक्कर होते-होते रह जाती है और एक बड़ा हादसा टल जाता है. वीडियो में आप देखेंगे कि हाथी जंगल की ओर भाग जाता है और स्कूटी सवार महिला भी रास्ते पर आगे चली जाती है.

देखें Video:

इस वीडियो को भारतीय वन अधिकारी सुसांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो को अबतक 87 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- दोनों ने ही दुर्घटना को हेने सो बचा लिया. दूसरे ने लिखा- दोनों को ही नुकसान पहुंच सकता था.

हैदराबाद में सड़क किनारे डंपिंग ग्राउंड बना फूड कोर्ट

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rider Almost Hits Elephant Crossing Road, Viral Video, Viral Video Of Elephant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com