विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2021

भारत-पाक मैच के चलते सानिया ने सोशल मीडिया से लिया अलविदा, युवराज सिंह ने कहा- Good Idea!

भारत और पाकिस्तान का मैच हो और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा ना हो, ये तो अन्याय होगा. टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे आपस में भिंड़ने वाले हैं. इस मैच का इंतज़ार पूरी दुनिया कर रही है. सोशल मीडिया पर लोग मीम्स.

भारत-पाक मैच के चलते सानिया ने सोशल मीडिया से लिया अलविदा, युवराज सिंह ने कहा- Good Idea!

भारत और पाकिस्तान का मैच हो और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा ना हो, ये तो अन्याय होगा. टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान एक दूसरे आपस में भिंड़ने वाले हैं. इस मैच का इंतज़ार पूरी दुनिया कर रही है. सोशल मीडिया पर लोग मीम्स, वीडियो के ज़रिए इस मैच का इंतज़ार भी कर रहे हैं. मगर भारत में एक ऐसा शख्स है, जो इस मैच के कारण सोशल मीडिया छोड़ना चाहता है. इनका नाम है सानिया मिर्ज़ा. ये पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक की पत्नी भी हैं. सोशल मीडिया पर लोग अक्सर इन्हें ट्रोल करते हैं, ऐसे में इन्होंने एक वीडियो के ज़रिए ये फ़ैसला भी लिया है.

वीडियो देखें

वीडियो में देखा जा सकता है कि सानिया मिर्ज़ा नज़र आ रही हैं. वीडियो के साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है. कैप्शन में उन्होंने लिखा है-  'मैं भारत और पाकिस्तान के मैच वाले दिन सोशल मीडिया और टॉक्सिसिटी (Toxicity- जहरीले माहौल) से गायब रहूंगी.'इस वीडियो पर कई रिएक्शन्स भी आ रहे हैं. वहीं भारत के पूर्व बल्लेबाज़ युवराज सिंह ने मजे लेते हुए लिखा- गुड आइडिया.

देखा जाए तो ये सच है कि भारत और पाकिस्तान का मैच एकदम हाई वोल्टेज वाला होता है. ऐसे में हारने जीतने पर लोग खिलाड़ियों के परिजनों को ट्रोल करते रहते हैं. इस बार पाकिस्तान टीम में शोएब मलिक का भी चयन हुआ है. ऐसे में सानिया मिर्ज़ा को लोग आसानी से टार्गेट करते हैं.

ये वीडियो बहुत ही फन तरीके से बनाया गया है. इसे सानिया मिर्ज़ा ने अपने इंस्टाग्राम के पेज पर शेयर किया है. अब तक इस वीडियो को 49 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने लाइक किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sania Mirza, Social Media, Sania Merza Social Media, Cricket, Ind Pak War News, T 20 World Cup
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com