विज्ञापन
This Article is From Nov 18, 2022

स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के सामने लड़का बन रहा था सलमान खान, फिर जो हुआ उसे देख हंस पड़ेंगे आप

जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर दूल्हा दुल्हन खड़े हैं. वहीं एक लड़का स्टेज पर डांस करने के चक्कर में सलमान खान बनने की कोशिश कर रहा है.

स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के सामने  लड़का बन रहा था सलमान खान, फिर जो हुआ उसे देख हंस पड़ेंगे आप

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होता ही रहता है. वायरल वीडियो में कई कंटेंट देखने को मिलते रहते हैं. इस समय शादी का मौसम है, ऐसे में लोगों के मजेदार वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. शादी के मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. इन वीडियो को देखने के बाद आप दंग हो जाएंगे. दरअसल, अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इन वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का दूल्हा-दुल्हन के सामने सलमान खान बनने की कोशिश कर रहा था. 

देखें Video:

जानकारी के मुताबिक, इस वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर दूल्हा दुल्हन खड़े हैं. वहीं एक लड़का स्टेज पर डांस करने के चक्कर में सलमान खान बनने की कोशिश कर रहा है. वो सलमान खान के स्टेप्स की नकल कर रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग हंस रहे हैं.

लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने इस पर कई मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, ‘ये वीडियो देखने के बाद मुझे तू प्यार है किसी और का… गाना याद आ गया.' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ ये तो पुराना आशिक लगता है.' इस वीडियो को अब तक 5 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

सुशील महापात्र को 'जर्नलिज्‍म फॉर पीस अवार्ड', आसरा आश्रम की महिलाओं को किया समर्पित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Trending Video, Ajab Gajab Video, Zara Hatke Video, News And Views, Ajab Gajab Video In Hindi, Viral Video In Hindi, Internet Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com