मेट्रो कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के साथ वो क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं.
- मेट्रो कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के साथ वो क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं.
- बच्चों को क्रिकेट खेलता देखा तो खुद को रोक नहीं पाए सचिन.
- सचिन ने बल्ला थामा और बल्लेबाजी करने शुरू कर दिया.
आईपीएल चल रहा है और सभी खिलाड़ी चैम्पियन बनने की जंग में भिड़ चुके हैं. इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है. जिसको देख फैन्स काफी एक्साइटिड हैं. गॉड ऑफ क्रिकेट माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर मुंबई में गली क्रिकेट खेलते नजर आए. मेट्रो कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के साथ वो क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं.
कोहली ने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बारे में दिया बड़ा बयान
लोगों ने सचिन का ये अवतार पहली बार देखा. हमेशा ग्राउंड पर खेलने वाले सचिन गली क्रिकेट खेलते नजर आए. सचिन आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं और मैचों में नजर आते रहते हैं. लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर लोगों ने उनको गली क्रिकेट खेलते देखा.
Commonwealth Games 2018: सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन सहित कई सितारों ने दी पदक विजेताओं को बधाई
ये वीडियो रविवार का है. सचिन तेंदुलकर मुंबई के ब्रांद्रा से गुजर रहे थे. वहां उन्होंने कुछ बच्चों को क्रिकेट खेलता देखा. वो खुद को रोक नहीं पाए और कार रुकवाकर उनके साथ क्रिकेट खेलने लगे. सचिन को अपने पास देख बच्चे भी खुश हो गए. सचिन ने बल्ला थामा और बल्लेबाजी करने शुरू कर दिया. उन्होंने कई शॉट्स भी जड़े. टेनिस बॉल से खेल रहे थे इसलिए उन्होंने बिना हेलमेट और पैड्स के क्रिकेट खेला. सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
अफरीदी के कश्मीर वाले बयान पर सचिन का जवाब, बाहरी न बताएं हमें क्या करना है
बता दें, सचिन तेंदुलकर 44 साल के हैं और आने वाली 24 अप्रैल को वो 45 साल के हो जाएंगे. नवंबर 2013 को उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. 2013 में ही उन्होंने अपना आखिरी आईपीएल खेला था. जिसके बाद वो मुंबई इंडियंस के मेंटर बन गए हैं.
देखें वीडियो-

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sachin Tendulkar, Gully Cricket, Sachin Tendulkar Play On Road, सचिन तेंदुलकर