विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2021

तूफान में पत्ते की तरह उड़ी लोहे की छत, बाल-बाल बचे कार सवार लोग

तूफान में हवा की गति इतनी तेज है कि ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ उड़ा जा रहा है. इसी दौरान एक छत उड़कर सड़क से गुजर रही गाड़ी के करीब से निकल गई. गनीमत ये रही कि महज कुछ पलों के फासले की वजह से गाड़ी छत (Roof) की चपेट मे आने से बच गई.

तूफान में पत्ते की तरह उड़ी लोहे की छत, बाल-बाल बचे कार सवार लोग
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कई लोगों ने शेयर किया है.
नई दिल्ली:

तूफान कितने खतरनाक होते हैं, इसका अंदाजा हम सभी को अच्छे से होगा. कई बार तूफान इतनी भयंकर तबाही मचाता है कि सबकुछ नष्ट हो जाता है. अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर भी तूफान से जुड़े कई वीडियोज छाए रहते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जो ऑस्ट्रेलिया (Australia) में आए एक तूफान का है. वीडियो में एक गाड़ी सड़क पर चलती दिख रही है. इसी दौरान आसमान से एक लोहे की छत उड़कर गाड़ी की तरफ जाकर गिरती है.

एक जानकारी के मुताबिक ये घटना 19 दिसंबर को ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) की है. वीडियो में तेज तूफान की वजह से खतरनाक हवाए बहती देखी जा सकती है और उसके बीच सड़कों पर कुछ गाड़ियां चल रही है. तूफान में हवा की गति इतनी तेज है कि ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ उड़ा जा रहा है. इसी दौरान एक छत उड़कर सड़क से गुजर रही गाड़ी के करीब से निकल गई. गनीमत ये रही कि महज कुछ पलों के फासले की वजह से गाड़ी छत की चपेट मे आने से बच गई.

इस वीडियो (Video) को देखकर हर कोई दंग है. कई लोग कह रहे हैं कि अगर वो कार कुछ इंच पीछे होती तो यकीनन कोई बड़ा हादसा घट सकता था. वहीं एक और शख्स ने कहा कि तूफान के दौरान ऐसा हमेशा होता है इसलिए लोगों को तूफानों में सफर से परहेज करना चाहिए. कई लोग तो ये सोच रहे हैं कि वो लोहे की छत जिस कार पर री, उसकी क्या हालत हुई होगी और जो कोई भी छत के आसपास होगा, उसका कितना नुकसान हो गया होगा.

जिस शख्स ने ये वीडियो रिकॉर्ड किया है वो किसी ऊंची इमारत की बालकनी से खड़ा है. तभी अचानक एक लोहे की छत तूफान में उड़ती हुई सड़क की तरफ नजर आती है. छत एक कार के काफी नजदीक पहुंचती है और ऐसा लगता है जैसे वो कार को कुचल देगी मगर खुशकिस्मती से छत कार पर नहीं गिरी. अब ये वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. कई लोगों ने इस वीडियो का इस्तेमाल इसलिए किया ताकि वो तूफान में सुरक्षित जगहों पर ठहरे रहे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thunderstorm In Australia, Trending Video, Viral Video, Trending News, New South Wales, Roof Crashes Between Cars
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com