AI और रोबोट ने आज पूरी दुनिया को बदल कर रख दिया है. AI की वजह से लोगों की नौकरियों पर खतरा मंडराने लगा है और कई बड़ी टेक कंपनियों से हजारों लोग नौकरी से बाहर किए जा चुके हैं. ऐसे में AI और टेक्नोलॉजी की वजह से जब लोगों की रोजी-रोटी पर संकट में आया तो रोबोट्स सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करने उतर आए. रोबोट्स का यह विरोध प्रदर्शन AI पर मजबूत निगरानी के लिए कानून बनाने की मांग को लेकर था. जिसके चलते इंसानों के नौकरियों पर संकट पैदा हुआ है.
हाथों में बैनर पोस्टर लेकर रोबोट्स का प्रदर्शन
रोबोट के विरोध प्रदर्शन का मामला पोलैंड (Poland) है. जहां पर बीते 7 सितंबर को वारसो (Warsaw) में डिजिटल मामलों के मंत्रालय के बाहर करीब 30 से ज्यादा रोबोट्स एक साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आए. विरोध प्रदर्शन में शामिल रोबोट्स और डॉग के हाथ में पोस्टर व बैनर थे, जिसे वे लहरा रहे थे.
मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे रोबोट्स ने AI पर मज़बूत निगरानी की मांग करते हुए 'हमें कानून चाहिए, हमें नियम चाहिए' के नारे लगाए. रोबोट्स का यह विरोध प्रदर्शन भले ही एआई पर मजबूत निगरानी के लिए कानून की मांग से जुड़ा हो या फिर इंसानों के हित की रक्षा करने से जुड़ा विरोध हो. पर इस विरोध प्रदर्शन ने नई बहस छेड़ दी है.
टेक्नोलॉजी के असर पर बहस की जरूरत
Notes From Poland की रिपोर्ट के अनुसार, इस विरोध प्रदर्शन के आयोजकों का कहना है कि लेबर मार्केट पर नई टेक्नोलॉजी के असर को लेकर ज़्यादा सार्वजनिक बहस की ज़रूरत है. डेमोक्रेटिज़्म (Democratism) नाम के एक ग्रुप ने कहा कि इस इवेंट का मकसद इस बात पर बहस और कानून बनाने की ज़रूरत को उजागर करना था कि ऑटोमेशन का रोज़गार पर और गहरा असर पड़ने से पहले ही इस पर बात हो.
Around 30 robots demonstrated outside Poland's Digital Affairs Ministry in Warsaw, chanting 'we want law, we want rules' to demand stronger AI oversight pic.twitter.com/GGUoOCS7JO
— Reuters (@Reuters) September 10, 2026
'बदलाव से नफ़रत करते हैं लोग'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर Kairra O'Mahony ने लिखा कि यहां के नागरिक के तौर पर कहूं तो पोलैंड में ज़्यादातर कामों के लिए अभी भी कागज़ और डाक का इस्तेमाल होता है. अगर आप किसी बड़े शहर में नहीं रहते हैं, तो देश का बाकी हिस्सा टेक्नोलॉजी के मामले में अभी भी 1990 के दशक के दौर में ही अटका हुआ है. लेकिन पोलैंड की एक खास बात यह है कि यहां के लोग बदलाव से नफ़रत करते हैं और तरक्की नहीं चाहते हैं. ज़्यादातर जगहों पर तो वे बदलाव से बुरी तरह डरते हैं. Kairra O'Mahony ने आगे कहा कि अपनी जगह विरोध-प्रदर्शन करने के लिए रोबोट का इस्तेमाल करना कितनी बड़ी विडंबना है.
यह भी पढे़ं- 'AI ने मैथ सॉल्व किया तो रोमांस नॉवेल लिखूंगा', चीन के फेमस मैथमेटिशियन ने बताया अपना बैकअप प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं