विज्ञापन

दिल्ली की महिला से LinkedIn पर शख्स ने मांगा नंबर, लोगों के आए मजेदार जवाब

दिल्ली की कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट Simran Nirala ने LinkedIn पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. जिसके बाद LinkedIn के इस्तेमाल को लेकर नई बहस शुरू हो गई है.

दिल्ली की महिला से LinkedIn पर शख्स ने मांगा नंबर, लोगों के आए मजेदार जवाब
दिल्ली की महिला से LinkedIn पर शख्स ने मांगा नंबर

Viral News: अक्सर लोग LinkedIn को प्रोफेशनल नेटवर्क बढ़ाने व जॉब खोजने के लिए इस्तेमाल करते हैं. पर इसी LinkedIn को कुछ लोग अलग-अलग जरिया बना रहे हैं. LinkedIn पर दिल्ली की एक महिला को एक शख्स ने बड़ा ही अजीब मैसेज किया है, जिसका स्क्रीनशॉट महिला ने LinkedIn पर ही पोस्ट कर दिया है. जिसके बाद LinkedIn के इस्तेमाल को लेकर नई बहस शुरू हो गई है. शख्स के अजीब मैसेज पर अब अन्य लोगों ने भी काफी मजेदार कमेंट्स किए हैं. 

बिना परिचय बताए मांगा नंबर

दरअसल, दिल्ली की रहने वाली महिला सिमरन निराला ने LinkedIn पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए पोस्ट किया है. स्क्रीनशॉट के अनुसार, एक शख्स ने बिना अपना परिचय बताए सिमरन से नंबर मांगा. साथ ही उसने यह भी नहीं बताया कि वह नंबर किस लिए मांग रहा है.  सीधे उसने सिमरन को मैसेज किया, "Hi Your Number Please."

सिमरन के LinkedIn पर 11 हजार फॉलोवर्स

सिमरन के LinkedIn पर 11 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं. वह एक कंटेंट क्रिएटर के साथ ब्रांड ग्रोथ स्ट्रेटेजिस्ट हैं, जो पर्सनल ब्रांडिंग और SEO कंसल्टेशन का काम करती हैं. जिस शख्स ने सिमरन निराला को मैसेज किया है, उसका नाम रामकृष्ण ए. है. सिमरन ने नंबर मांगने वाले शख्स की इस हरकत पर सवाल उठाते हुए लिखा कि कभी-कभी तो मैं इन लोगों की हिम्मत देखकर हैरान रह जाती हूं. लेकिन याद रखिए, अब आम समझ उतनी आम नहीं रही, जैसा कि मैंने कहा.

Latest and Breaking News on NDTV

महिला की LinkedIn पोस्ट वायरल

इसके बाद सिमरन की पोस्ट काफी तेजी के साथ वायरल होने लगी है. उनकी पोस्ट पर 200 से ज्यादा लाइक आए, जबकि 184 कमेंट्स आए हैं. सिमरन की पोस्ट पर लोगों ने भी काफी मजेदार कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा कि बिना किसी परिचय, रेफरेंस के सीधे किसी का नंबर मांगना आत्मविश्वास नहीं है. यह नेटवर्किंग की आड़ में अपना हक जताना है. 

इस दौरान मैसेज करने वाले के जेंडर को लेकर भी लोग कंफ्यूज हो गए, क्योंकि उसने अपनी प्रोफाइल में She/Her) का लेबल लगा रखा है, जबकि फोटो किसी आदमी की लगी हुई है. वहीं, एक यूजर प्रदीप भाटी ने लिखा कि 100 लिख कर भेज दो. इस पर सिमरन ने भी कहा कि वैसे तो यह बुरा विचार नहीं है! इसे जल्द ही करना होगा.

यह भी पढे़ं-

बाली, वियतनाम से महंगा है गोवा घूमना, युवक ने समझाया पूरा हिसाब

भारत के खतरनाक रास्ते पर साइकिल लेकर घूमने पहुंचा 62 साल का फ्रांसीसी शख्स, लोग बोले- जिंदगी हो तो ऐसी हो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral News, Viral Post, Delhi, Delhi Viral News, LinkedIn
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com