विज्ञापन

शादी में रोबोट मेहमानों को खिला रहा था आइसक्रीम, इवेंट में अजूबा देख लोग बोले- इससे ​​भी कोई चुरा लेगा

लुधियाना की एक शादी में रोबोट मेहमानों को आइसक्रीम परोसता नजर आया. ट्रे लेकर घूमते इस स्मार्ट रोबोट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

शादी में रोबोट मेहमानों को खिला रहा था आइसक्रीम, इवेंट में अजूबा देख लोग बोले- इससे ​​भी कोई चुरा लेगा
मेहमानों को रोबोट ने खिलाई आइसक्रीम, सब रह गए हैरान

आजकल शादियों में नए-नए प्रयोग देखने को मिल रहे हैं, लेकिन पंजाब के लुधियाना में हुई एक शादी ने सबको हैरान कर दिया. यहां मेहमानों को आइसक्रीम परोसने का काम किसी वेटर ने नहीं बल्कि एक रोबोट ने किया. इस अनोखे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि शादी के बीच एक सफेद रंग का रोबोट ट्रे में आइसक्रीम के कप लेकर मेहमानों के बीच घूम रहा है. लोग खुद ट्रे से आइसक्रीम उठाते नजर आते हैं. रोबोट की इस स्मार्ट सर्विस को देखकर मेहमान भी हैरान रह गए. 

शादी में दिखा हाईटेक अंदाज

यह वीडियो फरवरी 2026 के अंत में सोशल मीडिया पर सामने आया और अब लाखों व्यूज के साथ तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो की शुरुआत एक जगमगाते वेडिंग हॉल से होती है, जहां ढोल-नगाड़ों, भांगड़ा और स्वादिष्ट व्यंजनों के बीच अचानक एक रोबोट ट्रे लेकर आता दिखाई देता है. यह स्मार्ट सर्विंग रोबोट ट्रे में आइसक्रीम और स्नैक्स लेकर धीरे-धीरे टेबलों के बीच चलता है. जैसे ही वह किसी मेहमान के पास पहुंचता है, वहीं रुक जाता है ताकि लोग आसानी से ट्रे से आइसक्रीम उठा सकें.

देखें Video: 

बच्चों को भी खूब भाया रोबोट

वीडियो में दो छोटे बच्चे रोबोट के पास खड़े होकर उसे ध्यान से देखते नजर आते हैं. वे रोबोट के चारों ओर घूमते हुए उसकी हर हरकत को उत्सुकता से देख रहे हैं. यह दृश्य शादी में मौजूद लोगों के लिए किसी अजूबे से कम नहीं था. रोबोट पूरी तरह स्थिर रहकर मेहमानों को ट्रे से आइसक्रीम लेने देता है. हर कप में चम्मच भी रखा हुआ है, जिससे लोग आराम से आइसक्रीम का आनंद ले सकें.

लोगों के मजेदार रिएक्शन

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @_ikswaal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. अब तक इसे 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इस पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं भी आई हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा, सीखों ने रोबोट को नौकर बना दिया. दूसरे ने कहा, उसे टिप नहीं मांगनी चाहिए. एक ने लिखा, लोग कहते हैं एआई नौकरी खा जाएगा, लेकिन इसे संभालने के लिए भी एक आदमी रखा है. वहीं, एक ने हंसते हुए कहा, क्या इससे भी कोई रोबोट चुरा लेगा?

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: Women's Day 2026: मलाला से लेकर मैरी क्यूरी तक, दुनिया की मशहूर महिलाओं के कोट्स, जो बदल सकते हैं आपकी सोच

अंतरिक्ष में नहाना कैसे होता है? भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने दिखाया हैरान कर देने वाला तरीका

आप बिना कपड़ों के हैं, टॉयलेट में हैं और आपके निजी पल, सबकुछ देख रहे हैं Meta AI चश्मों के डेटा वर्कर्स!

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robot Serving Ice Cream, Ludhiana Wedding Robot Video, Robot Waiter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com