Janeu Ritual Explained: सोचिए...अगर सुबह-सुबह इंस्टाग्राम खोलते ही कोई विदेशी आपको जनेऊ बदलने का सही तरीका सिखाने लगे, तो यकीनन पहले पल में हैरानी होगी, दूसरे पल में सवाल और तीसरे में बहस. कुछ ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला, जब एक इजराइली शख्स ने खुद को ब्राह्मण बताते हुए परंपरागत जनेऊ बदलने की विधि शेयर कर दी. बात सिर्फ एक रस्म की नहीं रही, बल्कि पहचान, अधिकार और परंपरा की बहस भी साथ चल पड़ी.

ये भी पढ़ें:- 81 लाख कैश, 25 तोला सोना...भांजे की शादी में मामा ने भरा 1.61 करोड़ का मायरा
कौन हैं तमाल कृष्ण कृपा दास (Who Is Tamal Krishna Kripa Das)
तमाल कृष्ण कृपा दास एक इजराइली नागरिक हैं, जिन्होंने हिंदू धर्म अपनाकर खुद को ब्राह्मण बताया है. वह Mantra Saadhana नाम की संस्था के संस्थापक हैं और सोशल मीडिया पर आध्यात्मिक विषयों पर सक्रिय रहते हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने ब्राह्मणों द्वारा पहने जाने वाले जनेऊ को बदलने की पूरी प्रक्रिया समझाई.
जनेऊ बदलने की क्या बताई विधि? (How the Janeu Is Changed)
वीडियो में तमाल कृष्ण कृपा दास कहते हैं कि जब जनेऊ पुराना हो जाए, टूट जाए, अशुद्ध हो जाए या खून से छू जाए, तो उसे बदलना चाहिए. उनके मुताबिक एकादशी, पूर्णिमा या किसी शुभ दिन पर यह प्रक्रिया की जा सकती है. इसमें आचमन करना, जनेऊ पर जल छिडकना, मंत्रोच्चार के साथ पुराना जनेऊ उतारना और नया जनेऊ पहनते समय गायत्री मंत्र का जाप करना शामिल है. पुराना जनेऊ पैरों को छुए बिना उतारकर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित किया जाता है.

ये भी पढ़ें:-लड़की बनी नागिन! बेडरूम में मिली सांप की केंचुली और वो हो गई 'गायब'!
सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं (Social Media Reacts Sharply)
इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. एक यूजर ने लिखा कि एक यूरोपीय व्यक्ति ब्राह्मण बन सकता है, लेकिन दलित परिवार में जन्मा भारतीय नहीं. किसी ने इसे रिवर्स कॉलोनाइजेशन कहा, तो किसी ने इसे फायदे का धंधा बताया. कई लोगों ने सवाल उठाया कि जाति और पहचान इतनी आसान कैसे हो सकती है. जनेऊ जैसी धार्मिक परंपरा अब सोशल मीडिया के जरिए वैश्विक चर्चा का विषय बन गई है.
ये भी पढ़ें:-ऑटो रिक्शा की पिछली सीट पर सोती बेटी और आगे जिंदगी चलाता पिता, यह वीडियो आंखें भिगो देगा
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं